फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Rally of Shiva devotees and echo of Har-Har Mahadev in temples

Sant Kabir Nagar News: मंदिरों में शिवभक्तों का रेला और हर-हर महादेव की गूंज

Wed, 26 Feb 2025 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 26 Feb 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Rally of Shiva devotees and echo of Har-Har Mahadev in temples
तामेश्वरनाथ धाम में जला​भिषेक करते श्रद्धालु।
हरिहरपुर/संतकबीरनगर। महाशिवरात्रि पर जिले के शिव मंदिरों पर जलाभिषेक के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। जिले के सभी शिव मंदिरों पर मन वांछित फलों की प्राप्ति के लिए श्रद्धालुओं ने शिव को जलाभिषेक किया। सर्वाधिक भीड़ ऐतिहासिक तामेश्वरनाथ शिव मंदिर पर रही जहां जलाभिषेक के लिए लाइन में घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार को भोर से ही श्रद्धालु तामेश्वरनाथ धाम में मंदिर परिसर में स्थित पोखरे से जल लेकर जलाभिषेक के लिए लाइन में लग गए। मंदिर के सामने से लेकर पोखरे के किनारे तक लगी महिला और पुरुषों की लाइन में लोग हर-हर महादेव के जयकारे लगाते रहे। जिससे पूरा परिसर देवाधिदेव महादेव के जयघोष से गूंज उठा। पूर्व प्रधान नरेंद्र नाथ भारती, ओम अनुपम भारती, गंगेश भारती, शक्ति दत्त भारती, राम कृष्ण भारती ने बताया कि मध्य रात्रि के बाद गोसाईं परिवार के जलाभिषेक के बाद श्रद्धालु, पूजा अर्चना के लिए लाइन में लग गए। सुबह से लेकर दोपहर बाद तक लोगों ने शिव की पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

मंदिर में धूप-अगरबत्ती जलाने के बाद श्रद्धालुओं ने मेले में खूब मनोरंजन किया। मेले में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रही। मंदिर परिसर में खोया पाया केंद्र के साथ ही अनहोनी से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद रहीं। इसी प्रकार नाथनगर के निबिअहवा पोखरा, हरिहरपुर के सिद्धेश्वरनाथ स्थित शिव मंदिरों पर भी श्रद्धालुओं ने शिव का जलाभिषेक किया और आयोजित मेले में बच्चों ने खिलौने की खरीदारी के साथ खूब मनोरंजन किया। धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार नाथनगर ब्लाॅक महुली स्थित बउरहवां बाबा, नवनाथ बाबा, मुडियारी में मुंडेश्वर नाथ, नाथनगर निवियहवा पोखरा पर कालेश्वरनाथ, मुखलिसपुर घाट स्थित शिवमंदिर, पिडिय बेलहरा में पिंडेश्वर नाथ, काली जगदीशपुर बुढ़वा बाबा, तरयापार में तामेश्वरनाथ, धनजवल में धनेश्वर नाथ, भोगीपुर स्थित शिव मंदिर पर बुधवार भोर से जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। लोग हर-हर महादेव के जयघोष के साथ जलाभिषेक करते रहे। बखिरा प्रतिनिधि के अनुसार बाबा भंगेश्वरनाथ शिवमंदिर में हर-हर महादेव के नारों के साथ जलाभिषेक हुआ। शिवमंदिर में जल चढ़ाने का क्रम रात दो बजे से ही शुरू हो गया। दोपहर तक मंदिर में श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed