फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Rajnarayan was a strong socialist thinker: Ram Prasad Chaudhary

राजनारायण प्रखर समाजवादी चिंतक थे : राम प्रसाद चौधरी

Thu, 31 Dec 2020 11:02 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
Rajnarayan was a strong socialist thinker: Ram Prasad Chaudhary
राजनारायण प्रखर समाजवादी चिंतक थे : राम प्रसाद चौधरी
विज्ञापन

मेंहदावल/संतकबीरनगर। समाजवादी पुरोधा राज नारायण की पुण्यतिथि खलीलाबाद और मेंहदावल में मनाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।
मेंहदावल के तुलसीपुर बाग में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री रामप्रसाद चौधरी ने कहा कि भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था में लोक बंधु राजनारायण आम आदमी के हित चिंतक थे। इसके लिए उन्होंने आजीवन संघर्ष किया। लोक बंधु राजनारायण प्रखर समाजवादी चिंतक थे। आयोजक वरिष्ठ सपा नेता जयराम पांडेय ने कहा कि लोक बंधु राजनारायण नैतिक जीवन मूल्यों और सियासी वसूलों का अनुसरण करते हुए समसामयिक राजनैतिक विडंबनाओं से जूझते रहे। इंसानियत और मानवता को गौरवान्वित करने के लिए उन्होंने सतत प्रयत्न किया। पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद ने कहा कि समाजवाद के सपने को साकार करने का श्रेय लोक नायक राजनारायण को जाता है।
विज्ञापन

इस दौरान गरीबों में कंबल का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक जिलाध्यक्ष केडी यादव व संचालन पूर्व जिला सचिव रामनयन यादव ने किया। इस दौरान रामदरश यादव, लोरिक यादव, मुमताज अहमद, प्रदीप सिंह, इसहाक अंसारी, वारिस अली, अमरेंद्र यादव, अशोक यादव, राजकिशोर यादव, प्रमोद यादव, श्याम विश्वकर्मा, सुरेंद्र निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह से खलीलाबाद स्थित सपा कार्यालय पर राजनारायण की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान कार्यवाहक जिलाध्यक्ष केडी यादव, पूर्व विधायक अब्दुल कलाम, अलगू प्रसाद चौहान, पप्पू छापड़िया, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष संतोष यादव, जिला उपाध्यक्ष श्याम विश्वकर्मा, मोहम्मद अहमद, रमेश चंद यादव, चंद्रभूषण पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed