फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Rajiv Gandhi was the creator of modern India: Praveen

आधुनिक भारत के निर्माता थे राजीव गांधी : प्रवीण

Sun, 20 Aug 2023 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 20 Aug 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Rajiv Gandhi was the creator of modern India: Praveen
कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती मनाते जिलाध्यक्ष प्रवी
- कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व पीएम स्व. राजीव गांधी की जयंती मनाई गई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला कांग्रेस कार्यालय पर रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय की देखरेख में मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। गोष्ठी कर उनके कार्यों को याद किया। जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे
जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश हित में उनके जरिए किए गए कार्यों को भारतवासी कभी नहीं भूल सकते। चाहे वो दूर संचार क्रांति हो या कंप्यूटर क्रांति। देश के युवाओं को 18 साल की उम्र में मतदान का अधिकार, गावों में सीधा पैसा यानी पंचायती राज की व्यवस्था जैसी अनेकों अभूतपूर्व योजनाओं को देश की जनता के लिए लागू किए।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी सुनील कुमार पांडेय ने कहा कि त्याग, तपस्या और बलिदान इस परिवार की परंपरा रही है। इस दौरान चंद्रमणि त्रिपाठी, अहमद जमाल, राजीव गोंड, संजय चौरसिया, बिट्टू सिंह, चंद्र प्रकाश पांडेय, गुड्डू उपाध्याय, जय प्रकाश, अशोक, अभिषेक, रेहान, परवेज, मोइन अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
राजीव गांधी ने आधुनिक भारत की नींव रखी
सेमरियावां। ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी कार्यालय सेमरियावां में स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष हाजी मुहम्मद नजीर के नेतृत्व में मनाई गई। हाजी मुहम्मद नजीर ने कहा कि युवा सोच वाले राजीव गांधी को 21वीं सदी के भारत का निर्माता भी कहा जाता है। 40 वर्ष की उम्र में प्रधानमंत्री बनने वाले राजीव गांधी ने आधुनिक भारत की नींव रखने की दिशा में काम किया। इस दौरान ब्लाॅक अध्यक्ष मुहम्मद अकरम नजीर, मुहम्मद परवेज अख्तर, मुहम्मद मुकर्रम एडवोकेट, अतीक अहमद, अब्दुस्सलाम, महेश कुमार, नजरुल हसन अंसारी, राजाराम आर्या, वाजिद अली, मुहम्मद रशीद, मुश्ताक अली, बदरूद्दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed