{"_id":"672a5514ec1342fc3d0a807d","slug":"raised-awareness-to-make-the-environment-plastic-free-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-123341-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पर्यावरण को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पर्यावरण को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए किया जागरूक
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला गंगा समिति के तत्वाधान में कबीर की समाधि स्थली मगहर में आमी नदी के किनारे गंगा उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान पदयात्रा, जन जागरूकता अभियान, रंगोली, चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। परिवेश को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए प्लास्टिक मुक्त करने के लिए जागरूक किया।
मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन नूरुज्जमा अंसारी सहित गणमान्य व्यक्तियों ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने लोगों से अपने परिवेश को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए जागरूक किया। साथ ही प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभाव को बताया एवं कपड़े का झोला वितरित करते हुए इसका उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में दिनेश चंद्र पांडेय प्रधानाचार्य, ब्लूमिंग बड्स स्कूल, इंडस्ट्रियल एरिया द्वारा गंगा उत्सव पर नदियों को स्वच्छ रखने के लिए नदियों में नहाते, कपड़ा धोते समय डिटर्जेंट का प्रयोग न करने, इंडस्टि्रयों द्वारा नदियों में रसायनिक जल न छोड़ने एवं जल संरक्षण का अनुरोध किया।
पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करने उसका रखरखाव करने पर जोर दिया। इस दौरान ब्लूमिंग बड्स स्कूल इंडस्ट्रियल एरिया के छात्राओं द्वारा रंगोली बनाई गई, जिसमें रिया मौर्या की टीम को प्रथम स्थान मिला। रितु यादव की टीम द्वितीय व खान अक्शा की टीम तृतीय स्थान पर रहीं।