फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Raised awareness about safety during disaster

Sant Kabir Nagar News: आपदा के समय सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Sat, 28 Oct 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 28 Oct 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Raised awareness about safety during disaster
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन ने शुक्रवार को प्रभा देवी महाविद्यालय खलीलाबाद में जागरूकता कार्यशाला आयोजित की। जिसमें आपदा के दौरान सु़रक्षा के लिए लोगों को जागरूक किया गया। एनडीआरएफ व प्रभादेवी महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में हुए कार्यक्रम के संयोजक जिला आपदा प्रबंधन कृष्णा गुप्ता की मौजूदगी में मुख्य प्रशिक्षक गोपी गुप्ता निरीक्षक एनडीआरफ गोरखपुर ने प्रतिभागियों को बाढ़ आपदा, भूकंप, आगजनी एवं विषैले जानवरों एवं हिंसक जानवरों के आक्रमण से उत्पन्न आकस्मिक स्थितियों से स्वयं को एवं आम नागरिकों को सुरक्षित करने के उपायों के बारे में बताया। उपनिरीक्षक जय प्रकाश एवं उनकी टीम ने विभिन्न आपदा ग्रस्त स्थितियों को क्रियात्मक तरीके से कैसे कम किया जाए और प्राथमिक उपचार एवं प्राथमिक सहायता से कैसे लोगों को बचाया जाए , इस पर जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय डॉ. प्रमोद त्रिपाठी ने कहा कि आपदा शब्द मूलतः आप: शब्द से बना है। इसका अर्थ पानी होता है। सामान्यतया जितनी भी आपदा ग्रस्त स्थितियां होती हैं उनमें या तो पानी कारक होता है अथवा निवारक। हमें स्वयं जागरूक होकर आपदा प्रबंधन की इस तकनीकी से समाज को भी अवगत कराना चाहिए। इस दौरान राजेश पांडेय, संदीप पांडेय, शाहिदा खातून, अंकुर सिंह, कृष्णा पांडेय, ममता शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed