फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Raincut flood protection arrangements on Karmani-Belauli dam are inadequate

Sant Kabir Nagar News: विवाद में समझौते के बाद भिड़े दो पक्ष, आठ पर केस

Mon, 23 Jun 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 23 Jun 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Raincut flood protection arrangements on Karmani-Belauli dam are inadequate
बेलहर। बेलहर थाना क्षेत्र के मंझरिया पठान के टोला बनकटवा में विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। जिसका सुलह समझौता बेलहर थाने पर करा दिया गया। देर रात फिर से मारपीट हो गई। जिसके बाद पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट समेत अन्य धारा में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में विफई निवासी बनकटवा ने लिखा है कि शनिवार की रात्रि विनय निवासी मंझरिया पठान ने शराब के नशे में विरेंद्र को धक्का दे दिया। जिससे वह गिर गया। उसके बाद दोनों में कहासुनी हो गई। उक्त मामले की सूचना बेलहर थाने पर दी। जिसके बाद कुछ संभ्रात लोगों के कहने पर मामले में सुलह समझौता कर लिया। जिसके बाद रविवार की शाम उसी मामले को लेकर विनय की पत्नी गाली गुप्ता देने लगी।
विज्ञापन

जिसका विरोध करने पर बलिराम, फूलकुमार, विनय, राजकुमार, विंदेश, चीनी, निलेश समेत आठ लोग ईंट,पत्थर लाठी-डंडे से घर पर चढ़कर मारने पीटने लगे। बीच बचाव करने आए हरिश्चंद्र, सुबाष चंद्र, अधीरा, सनोज, महेन्द्र, विरेन्द्र, अंगद व मीना को बुरी तरह मारे पीटे और जानमाल की धमकी दी। जिससे सभी को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed