{"_id":"64eb8964bdd6b5f10203a1c4","slug":"raincut-built-near-maheshwarpur-bridge-traffic-disrupted-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-2135-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: महेश्वरपुर पुल के समीप बना रेनकट, आवागमन बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: महेश्वरपुर पुल के समीप बना रेनकट, आवागमन बाधित
Sun, 27 Aug 2023 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 27 Aug 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
रोसयाबाजार। विकास खंड पौली के ग्राम पंचायत महेश्वरपुर से जिला मुख्यालय जाने वाले मार्ग पर बारिश की वजह से पुल के समीप रेन कट बन गया है। जिसके कारण आवागमन बाधित हो रहा है। दिन में तो किसी तरह से लोग बचकर चले जाते हैं, लेकिन रात के समय में उस रास्ते से होकर आना-जाना दुर्घटना को दावत देने के समान है। गड्ढे के डर से लोग इस रास्ते से होकर आना जाना नहीं चाहते हैं।
गांव निवासी कमलेश पांडेय, रामनरेश यादव, सरवन कुमार, जोखू यादव, सत्यम, आदित्य सहित तमाम लोगों ने जल्द से जल्द रेन कट ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन
गांव निवासी कमलेश पांडेय, रामनरेश यादव, सरवन कुमार, जोखू यादव, सत्यम, आदित्य सहित तमाम लोगों ने जल्द से जल्द रेन कट ठीक कराने की मांग की है।