फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Rain with strong wind, relief from heat

Sant Kabir Nagar News: तेज हवा के साथ हुई बारिश, गर्मी से मिली राहत

Mon, 01 May 2023 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 01 May 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Rain with strong wind, relief from heat
दिन भर बदली छाई रही। कहीं-कहीं बारिश भी हुई।
धर्मसिंहवा। सोमवार दोपहर के बाद तेज हवा के साथ हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। किसानों ने इस बारिश को हितकर बताया और सब्जी के दामों में राहत मिलने का संभावना जताई है।
विज्ञापन

मेंहदावल क्षेत्र के धर्मसिंहवा व अन्य जगहों पर सोमवार दोपहर बाद तेज हवा के साथ बारिश हुई। अचानक हुए मौसम के इस बदलाव से किसानों ने राहत महसूस की। तापमान में गिरावट से लोगों को भी गर्मी से राहत मिली। किसान राम संवारे राय, शैलेंद्र राय, राजेश पांडे, रामचंद्र शुक्ल, आलोक राय ,अशोक राय, जगमोहन प्रसाद, फिरोज खान आदि ने बताया कि तपती गर्मी के मौसम में बारिश होने से राहत मिली है।
विज्ञापन

आगे बताया कि सब्जी की खेती कर रहे किसान खेतों में पानी चलाते-चलाते परेशान हो गए थे। डीजल महंगा होने से सब्जियों के दामों में गिरावट नहीं आ रही थी। बारिश हो जाने से अब निश्चित रूप से हरी सब्जियों के मूल्य में गिरावट आएगी। लोगों ने बताया कि अप्रैल और मई में वाटर लेवल नीचे चले जाने के कारण नलों से पानी निकालने में पसीना छूट जाता है। इस बारिश से कुछ हद तक जलस्तर में सुधार आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed