{"_id":"576d75464f1c1bef58b493a8","slug":"rain-water-logging-in-the-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश होने से शहर में जल जमाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश होने से शहर में जल जमाव
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Fri, 24 Jun 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
जल भराव।
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को शुक्रवार को दिन में हुई बारिश से जहां राहत मिली वहीं खलीलाबाद में भारी जल जमाव के कारण राहगीरों को काफी दिक्कते झेलने पड़ी। स्थिति यह रही कि शहर के अधिकतर हिस्सों में शाम तक जल भराव बना रहा।
शुक्रवार को मानूसन की पहली बारिश हुई तो गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। कई दिनों के बाद बारिश होने से कुछ लोग भीगते भी देखे गए, दूसरी तरफ शहर में मुखलिसपुर रोड, गोलाबाजार, लोक निर्माण विभाग के डाक बंगला, बंजरिया रोड, मोती नगर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर, जूनियर हाईस्कूल परिसर आदि स्थानों पर भारी जल जमाव हो गया। नालियां जाम होने के कारण नालियों का गंदा पानी भी सड़क तक पसर गया, जिससे आने जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। चूंकि शहर के कई हिस्सों में अभी भी नालों का सफाई का कार्य चल रहा है, ऐसे में समस्या और गंभीर हो गई है। यही नहीं सरकारी कार्यालयों के परिसरों में भी जल जमाव के कारण आने-जाने वाले परेशान दिखे। हालांकि किसानों के लिए यह बारिश कई मायने में लाभदायी साबित होगी। जिन किसानों के धान की बेहन तैयार हो चुकी है वह धान की रोपाई की तैयारी में जुट गए हैं, क्योंकि किसानों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भी अच्छी बारिश हो सकती है।