फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   rain water filled in road pothole

Sant Kabir Nagar News: सड़क के गड्ढे में भरा बारिश का पानी, राहगीर झेल रहे परेशानी

Mon, 04 Sep 2023 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 04 Sep 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
rain water filled in road pothole
महुली से झिंगुरापार होते हुए धनघटा तहसील को जाने वाली सड़क खस्ताहाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिहरपुर। महुली से झिंगुरापार होते हुए धनघटा तहसील को जाने वाली सड़क, महुली के दक्षिण चौराहे पर टूटकर क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क के गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों को परेशानी हो रही है।


महुली बाजार के दक्षिण चौराहे से धनघटा जाने वाली सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए है। रविवार की रात हुई बारिश के चलते सड़क के गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। दो पहिया व साइकिल सवार सड़क के किनारे से किसी तरह निकल रहे हैं।इस सड़क से रोजाना सैकड़ों की संख्या में वाहन आते जाते हैं। करीब दर्जन भर से अधिक गांवो के लोग इसी सड़क से धनघटा तहसील आते जाते हैं। सड़क के गड्ढे में पानी भर जाने से लोगों को उसकी गहराई का अंदाजा नही हो पा रहा है। जिससे आए दिन दो पहिया चालक व साइकिल सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। व्यापारी नेता दीपक लाल वर्मा, सुरेंद्र कुमार मद्धेशिया, मिश्रीलाल आदि लोगों ने सड़क के मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed