{"_id":"69039ee2ee23902d6803fc9c","slug":"rain-causes-waterlogging-in-low-lying-areas-mud-on-roads-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-140513-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बारिश सें निचले मोहल्लों में जलभराव, सड़कों पर कीचड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बारिश सें निचले मोहल्लों में जलभराव, सड़कों पर कीचड़
Thu, 30 Oct 2025 10:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 30 Oct 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
पूर्वी बंजरिया में टूटी सड़क पर जलभराव । संवाद
संतकबीरनगर। जिले में पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश के चलते जिला मुख्यालय पर कई निचले मोहल्लों में जलभराव की स्थिति बन गई है। इसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बैंक चौराहा से नेदुला मार्ग वाहनों के आवाजाही के चलते दलदल में तब्दील हो गया है। इसके चलते यहां के दुकानदारों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी परेशानी हो रही है।
बृहस्पतिवार की सुबह से ही मोंथा तूफान के चलते रिमझिम बारिश हो रही है। इसके चलते मोतीनगर, गौसपुर, मोहद्दीनपुर, बरईटोला समेत अन्य मोहल्लों में निचले इलाकों में जलभराव हो गया है। पश्चिमी बंजरिया में भी जलभराव हो गया है। बारिश हो रही है, जिससे शहर के कई मोहल्लों में जलभराव व कीचड़ की स्थिति बन गई है, सबसे ज्यादा दिक्कत बंजरिया मार्ग की है, जहां पर सड़क खोद देने की वजह से मिट्टी सड़क पर पसर गई है।
इससे दलदल की स्थिति बन गई है, दोपहिया वाहन चालक फिसल रहे हैं। एक चारपहिया वाहन किनारे से चल रहा था, वह उसी दलदल में फंस गया। उसको निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। चूंकि एक तरफ की सड़क को जल निगम की ओर से खोद दिया गया है, जिसके चलते मिट्टी बाहर आ गई है। यही मिट्टी दलदल में तब्दील हो गई है। वहीं फिसलन का कारण भी बन रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बारिश के चलते बढ़ा मच्छरों का प्रकोप
नगर में हो रही बारिश के चलते मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। स्थिति यह है कि चारों तरफ पानी भरने से हुए जलभराव के गड्ढों में मच्छर पनप रहे हैं। मच्छरों के प्रकोप से नगरवासी काफी परेशान हैं। एकाएक मच्छरों की पैदावार बढ़ने से लोगों को काफी परेशानियां हो रही हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
खाली प्लाटों में भी भर गया है बारिश का पानी
जिला मुख्यालय के विभिन्न मोहल्लों के खाली प्लाटों में पानी भर गया है। स्थिति यह है कि बारिश का पानी भरने से कीट पतंगों की संख्या भी बढ़ गई है। मड़या, तितौवा, उस्काकला, उस्का खुर्द, विधियानी, गौसपुर, कसैला, डीघा तथा अन्य स्थानों पर पानी भरने से कीचड़ की स्थिति हो गई है।
कोट
बारिश के चलते जहां भी समस्या हो रही है, उसको ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। नेदुला मार्ग के बाकी बचे हुए हिस्से को भी शीघ्र ही बनवाया जाएगा। इससे नगर वासियों को समस्याओं से निजात मिलेगी।
अवधेश कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, खलीलाबाद