फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Rain brings relief from the heat and benefits agriculture, but adds to the woes of city dwellers.

Sant Kabir Nagar News: बारिश से गर्मी से मिली राहत, खेती को फायदा, शहरवासियों की बढ़ी मुसीबत

Wed, 01 Jul 2026 02:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Rain brings relief from the heat and benefits agriculture, but adds to the woes of city dwellers.
खलीलाबाद के जूनियर हाईस्कूल परिसर में जमा पानी।  
शहर के कई मोहल्लों में जलभराव से जूझ रहे लोग
विज्ञापन

कहीं नालों की सफाई नहीं तो कहीं अधूरे नाले बने परेशानी
संतकबीरनगर। उमस भरी गर्मी के बीच मंगलवार को हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन शहर में जगह- जगह जलभराव से लोगाें की परेशानी भी बढ़ गई है। मोहल्लों व सड़क की पटरियों पर पानी भर जाने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। दूसरी तरफ बारिश से खेती को फायदा पहुंचा है। धान की रोपाई में तेजी आ गई है।
मंगलवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। इसके बाद बारिश शुरू हो गई। करीब 11:00 बजे से कभी धीमी तो कभी तेज बारिश होती रही। इसके चलते बरई टोला, जूनियर हाई स्कूल परिसर, गोरखल, सिंचाई काॅलोनी, सर्विसलेन सहित कई स्थानों पर जलभराव हो गया है। इसके कारण लोगों को आने- जाने में जहां परेशानी झेलनी पड़ रही है, वहीं पटरियों पर पानी जमा होने से घरों व दुकानों से निकलने में मुश्किलें खड़ी हो गई है। इस बीच अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया है।
विज्ञापन

शहर निवासी प्रेमचंद्र, शैलेंद्र कुमार आदि का कहना है कि नगर पालिका प्रशासन अभी तक नालियों की सफाई का कार्य पूर्ण नहीं करा सकी है, जिससे नालियां चोक हैं और जलभराव की समस्या उत्पन्न हो रही है। इसके साथ ही पटखौली, विधियानी सहित कई क्षेत्रों में आज भी नाला अधूरा पड़ा है। इससे आगे और भी समस्या हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ बारिश से किसानों की चिंता दूर हो गई है। किसान धान की रोपाई में जुटे हैं। किसान राम फल, श्रवण कुमार आदि का कहना है कि बारिश होने से धान की रोपाई में सहूलियत मिली है। इससे महंगे डीजल खरीदकर सिंचाई करने से राहत मिली है। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि नालियों की सफाई का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। जल्द ही समस्या से निजात मिल जाएगी।

000000000000000000
मानसून सक्रिय है और बारिश की संभावना बनी हुई है। अभी आगे भी बारिश होते रहने की संभावना है। इससे किसानों को फायदा होगा और उमस भरी गर्मी से भी राहत मिलेगी।
-अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक, कुमारगंज अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed