फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   rain basera established

रैन बसेरों को व्यवस्थित करने में जुटा प्रशासन

Wed, 02 Dec 2020 09:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
rain basera established
मेंहदावल बाईपास पर बना रैन बसेरा । - फोटो : KHALILABAD
रैन बसेरों को व्यवस्थित करने में जुटा प्रशासन
विज्ञापन

खलीलाबाद में तीन, मेंहदावल व मगहर में एक-एक रैन बसेरे खुले
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। ठंड का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में गरीबों को ठंड से बचाने के लिए प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। विभिन्न स्थानों पर स्थापित किए गए रैन बसेरों को व्यवस्थित करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों के जिम्मेदारों को निर्देश दिए गए हैं कि रैन बसेरे अविलंब दुरुस्त करा दिए जाएं।

शहरी क्षेत्रों में खुले में जीवन गुजारने वाले, रिक्शा चालकों व बाहर से आने वाले लोगों को रात के समय ठंड से बचाने और उन्हें आश्रय देने के लिए खलीलाबाद में तीन स्थानों पर रैन बसेरे बनाए गए हैं। इसमें मेंहदावल बाईपास, बंजरिया व जिला अस्पताल के पास रैन बसेरे बने हैं। इसके साथ ही मगहर व मेंहदावल में भी एक-एक रैन बसेरे सक्रिय किए गए हैं। पिछले दिनों जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने ईओ प्रदीप शुक्ला के साथ रैन बसेरों का निरीक्षण किया और निर्देश दिए कि ठंड बढ़ने से पहले ही रैन बसेरों में रहने लायक सभी व्यवस्थाएं कर दी जाएं। इसको ध्यान में रखकर रैन बसेरों में बिस्तर लगा दिए गए हैं। साथ ही कंबल की व्यवस्था की गई है। रैन बसेरे की व्यवस्था देखने के लिए कर्मचारियों की भी तैनाती कर दी गई है। इधर, रैन बसेरों के सक्रिय होने के साथ ही ठहरने के लिए लोग आने लगे हैं। प्रशासन की इस सक्रियता से निराश्रित और बाहर से आने वाले लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। इस संबंध में ईओ प्रदीप शुक्ला ने कहा कि सभी रैन बसेरों को सक्रिय कर दिया गया है। ठंड बढ़ी तो इनके पास ही अलाव की भी व्यवस्था की जाएगी, ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि ठंड से बचाव के लिए हर संभव प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed