{"_id":"6966973f4407341f2e0b3649","slug":"railways-and-expressways-are-being-built-development-will-gain-momentum-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-144387-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: रेलवे और एक्सप्रेसवे हो रहे तैयार..विकास को मिलेगी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: रेलवे और एक्सप्रेसवे हो रहे तैयार..विकास को मिलेगी रफ्तार
Wed, 14 Jan 2026 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 14 Jan 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
खलीलाबाद-बहराईच रेल मार्ग का चल रहा निर्माण-संवाद
संतकबीरनगर। जिले में रेल व सड़क परिवहन व्यवस्था में तेजी से सुधार हो रहा है। स्थिति यह है कि जिले के दक्षिणांचल में जहां पूर्वांचल एक्सप्रेस की सुविधा मिली है वहीं उत्तरांचल में गोरखपुर- पानीपत एक्सप्रेस वे की सौगात मिली है।
इसके साथ ही रेल नेटवर्क भी मजबूत हो रहा है। खलीलाबाद-बहराइच रेल मार्ग पर कार्य तेजी से चल रहा है तो मगहर से सरदारनगर बाईपास रेल लाइन के लिए भी सर्वे पूरा हो चुका है। यह कार्य पूर्ण होने ही जिले सफर आसान हो जाएगा और विकास को भी गति मिलेगी।
जिले के मेंहदावल तहसील क्षेत्र में 22.5 किलोमीटर लंबाई में गोरखपुर- पानीपत एक्सप्रेस वे का निर्माण होगा। यह एक्सप्रेस वे क्षेत्र के 29 गांवों से होकर गुजरेगा।
विज्ञापन
इसके लिए हाईवे अथाॅरिटी ने पत्थर लगवा दिया है। इसके साथ ही जमीन के अधिग्रहण की तैयारी चल रही है। इस एक्सप्रेस वे के बनने से उत्तरांचल के लोगों को बेहतर सड़क मार्ग मिल जाएगा। इसके साथ ही धनघटा क्षेत्र से होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस होकर गुजर रहा है।
जिले का मेंहदावल क्षेत्र अति पिछड़े के रूप में जाना जाता है। यहां पर अभी रेल नेटवर्क नहीं है, जबकि सड़कें भी ठीक नहीं हैं। ऐसे में पानीपत–गोरखपुर एक्सप्रेसवे के निर्माण से इस पिछले इलाके में विकास की गति तेज होगी। यह एक्सप्रेसवे क्षेत्र के 29 गांवों से होकर गुजरेगा।
इसमें बढ़या, फेउसा, परसा माफी, परसा शुक्ल, महला, पसाई, देवकली, प्रतापपुर, जसवल, रमवापुर, खजुरा खुर्द, नचनी, समोगर, गुदरिहवा, खजुराकला, सिक्टौर माफी, कुंडवा, जमुवरिया खुर्द, जमुवरिया कला, रक्सा, भरवलिया मिश्र, कुसोना कला, जमोहरा, मुड़ली, डुमरिया बाबू, इंदरपुर, कौवाठोर, पिड़ारी कला और चितरुखिया शामिल है। यह एक्सप्रेसवे मेंहदावल से होते हुए सिद्धार्थनगर जिले के बांसी क्षेत्र की ओर जाएगा।
एक्सप्रेसवे की घोषणा के बाद से संबंधित गांवों में विकास को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। क्षेत्र के जमुरिया, डुमरिया बाबू, कुडवा, मुडली, कौवाठोर, पिडारी कला समेत अन्य गांवों में सड़क निर्माण के लिए सर्वे करते हुए पत्थर लगा दिया गया है। इसके साथ ही पूर्वांचल एक्सप्रेस वे जिले से होकर गुजर रहा है। इससे धनघटा तहसील क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा। यह एक्सप्रेस वे सुअरहा, गुनवतिया, भौवापार व सरैया आदि गांवाें से होकर जा रहा है। इससे लखनऊ- दिल्ली जाने वाले का सफर आसान हो जाएगा।