फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Raidharpar-Mahdeva Nankar road in bad condition, commuters troubled

Sant Kabir Nagar News: रैधरपार-महदेवा नानकार मार्ग बदहाल, राहगीर परेशान

Mon, 04 May 2026 02:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Raidharpar-Mahdeva Nankar road in bad condition, commuters troubled
बनने के 15 वर्ष बाद भी नहीं कराई गई मरम्मत
विज्ञापन

धर्मसिंहवा। क्षेत्र का रैधरपार-महदेवा नानकार संपर्क मार्ग बदहाल है। सड़क बनने के 15 वर्ष बाद इसकी मरम्मत नहीं की गई। मार्ग पर आने जाने वाले लोग इसके दुरुस्तीकरण की मांग कर रहे हैं।
सांथा ब्लॉक क्षेत्र के रैधरपार-महदेवा नानकार संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य मंडी समिति द्वारा वर्ष 2011 में कराया गया था। इस मार्ग पर आवागमन का दबाव भी बना रहता है। इस मार्ग के बनने के बाद से आज तक मरम्मत नहीं कराई गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के हिमांशु उपाध्याय, विनोद कुमार दूबे, अखिलेश्वर राय, शुभम उपाध्याय, घनश्याम उपाध्याय, राजदेव सहित तमाम लोगों ने बताया कि सड़क के 15 वर्ष बने हुए हो गए, लेकिन आज तक मरम्मत का कार्य नहीं किया गया। यह मार्ग धर्मसिंहवा-हरैया, मुसहरा जाने में दूरी कम कर देता है। वर्तमान में सड़क जर्जर हो चुकी है। मार्ग पर गुजरने वालों को हिचकोले खाने पड़ते हैं। प्रशासन को इस मार्ग का मरम्मत निर्माण जल्द से जल्द करा देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


------
कोट
रैधरपार-महदेवा नानकार संपर्क मार्ग की स्थिति संज्ञान में है। मरम्मत के लिए स्वीकृत की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही इस मार्ग के मरम्मत का कार्य निविदा के माध्यम से कराया जाएगा।
-सुरेश कुमार, अवर अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed