फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   raid on wine shops

शराब की 40 दुकानों पर छापा, जुटाए गए नमूने

Sat, 21 Nov 2020 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
raid on wine shops
मोती चौराहे पर शराब की दुकान की जांच करती डीएम। - फोटो : KHALILABAD
शराब की 40 दुकानों पर छापा, जुटाए गए नमूने
विज्ञापन

प्रयागराज की घटना के मद्देनजर शासन के निर्देश पर दो दिन चलेगा अभियान
पहले दिन देशी शराब की 106 दुकानों में से 38 दुकानों की हुई जांच
गोरखपुर प्रयोगशाला में जांच को भेजा जाएगा लिया गया शराब का नमूना
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। प्रयागराज की घटना के बाद शनिवार को अभियान चलाकर जिले में देशी शराब की लाइसेंसी दुुकानों की चेकिंग शुरू कर दी गई है। एसडीएम और सीओ अपने-अपने क्षेत्रों में चेकिंग में जुटे हुए हैं। जबकि डीएम और एडीएम ने शहर में देशी शराब की दुकानों की जांच की। इस दौरान कुल 38 देशी और दो अंग्रेजी शराब की दुकानों की जांच हुई। देशी शराब के 38 और अंग्रेजी शराब के दो नमूने लिए गए हैं, जो गोरखपुर की लैब में जांच को भेजे जाएंगे।
डीएम दिव्या मित्तल और एडीएम संजय कुमार पांडेय ने खलीलाबाद शहर के शुगर मिल रोड पर स्थित देशी शराब की दुकान की जांच की। बिक्री रजिस्टर जांच की और स्टॉक की जानकारी जुटाई। इस दुकान से देशी शराब का नमूना लिया। डीएम ने बताया कि प्रयागराज की घटना के मद्देनजर शासन ने सभी देशी शराब की दुकानों की अभियान चला कर जांच करने और नमूना जुटाने के निर्देश दिए हैं। दो दिनों तक अभियान चलेगा और सभी देशी शराब की दुकानों की जांच होगी और नमूने लिए जाएंगे।
विज्ञापन

मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम अजय कुमार त्रिपाठी और सीओ रामप्रकाश के नेतृत्व में कस्बे के बस स्टैंड के समीप अंग्रेजी व देशी शराब की दुकानों की जांच हुई। टीम ने दुकान से जांच के लिए शराब का नमूना लिया। अचानक शराब की दुकानों की शुरू हुई जांच की चर्चा तेज हो गई। धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम गुलशन कुमार और सीओ अंबरीष भदौरिया ने क्षेत्र में कई शराब की दुुकानों की जांच की और नमूना जुटाया। जिला आबकारी अधिकारी राम प्रकाश तिवारी ने बताया कि जिले में कुल 106 देशी शराब की दुकानें हैं। पहले दिन 38 देशी और दो अंग्रेजी शराब की दुकानों पर छापा मारा गया। इस दौरान 38 देशी शराब के 38 और अंग्रेजी शराब के दो नमूने लिए गए हैं। वैसे भी दुकानों की जांच होनी है। जुटाए गए नमूनों को गोरखपुर प्रयोगशाला में जांच को भेजा जाएगा। यदि जांच में नमूना अधोमानक पाया गया तो संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जांच टीम दुकानों की सघन जांच कर रही है। इसमें यदि कहीं ओवररेटिंग की भी बात सामने आती है तो संबंधित पर कार्रवाई तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed