फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Rahul Gandhi will interact with farmers to seven

सात को राहुल गांधी किसानों से संवाद करेंगे

Thu, 01 Sep 2016 11:46 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Thu, 01 Sep 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi will interact with farmers to seven
बैठक के बाद कार्यक्रम की जानकारी देते कांग्रेस के जिलाध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की देवरिया से दिल्ली तक की किसान यात्रा की तैयारी को लेकर गुरुवार को कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष परवेज खान की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें पीके टीम के भी दो सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष के कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओें से राय ली गई।
विज्ञापन


 बैठक के बाद पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष ने कहा कि 27 साल से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं है। जिसके कारण यूपी का विकास रुक गया है। यूपी को संवारने के लिए दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर समेत अन्य नेता रथ यात्रा निकाल रहे हैं। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी किसान यात्रा निकालने जा रहे हैं। इसकी शुरूआत देवरिया से होगी। किसान यात्रा का मुख्य उद्देश्य किसानों का कर्ज माफ करना, बिजली बिल आधा करना, समर्थन मूल्य को बढ़ाना आदि है। इसके लिए कार्यकर्ता गांव गांव जाकर किसानों से किसान पत्र को भरवाएंगे और उसे प्रधानमंत्री को भेजा जाएगा। राहुल गांधी सात सितंबर को किसान रथ यात्रा लेकर जनपद में आएंगे। 
विज्ञापन


खलीलाबाद शुगर मिल के बाहर किसानों की खाट सभा का आयोजन किया गया है। जहां पर राहुल गांधी किसानों से सीधा संवाद करेंगे और किसानों के सवालों का जवाब देंगे। कुछ और कार्यक्रम भी होंगे, जिनकी रूप रेखा तैयार की जा रही है। इस अवसर पर पूर्व विधायक अफसर यू अहमद, जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह, मृत्युंजय चौबे, राममूरत आर्य, महिला जिलाध्यक्ष शांती देवी, आलोक यादव, अतहर खान, ओम हरि सिंह, संजय तिवारी, देवेंद्र तिवारी, अंबिका राय समेत अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed