{"_id":"629506f75e1f3d43ca67e77a","slug":"radhe-mohan-found-685-rank-khalilabad-news-gkp438698953","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीएससी में राधेमोहन को मिली 685वीं रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीएससी में राधेमोहन को मिली 685वीं रैंक
विज्ञापन
राधे मोहन पांडेय सिविल सर्विस परीक्षा में चयनित हुए।
- फोटो : KHALILABAD
यूपीएससी में राधेमोहन को मिली 685वीं रैंक
- बघौली ब्लॉक के बालू शासन के रहने हैं वाले
संवाद न्यूज एजेंसी
बघौली/संतकबीरनगर। बघौली ब्लॉक के बालूशासन गांव निवासी राधेमोहन पांडेय ने यूपीएससी में 685वीं रैंक हासिल की है। उनकी सफलता पर गांव में खुशी का माहौल है।
बालूशासन गांव निवासी व बस्ती जनपद के किसान इंटर कॉलेज रसूलपुर से सेवानिवृत्त शिक्षक गिरजेश चंद पांडेय के सबसे छोटे पुत्र राधेमोहन पांडेय ने यूपीएससी में 685वीं रैंक हासिल की है। वह वर्तमान में लखनऊ सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपने छठे प्रयास में यूपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल की है।
राधेमोहन ने बताया कि सबसे पहले उनका चयन कानूनगो के पद पर हुआ था और सिद्धार्थनगर में डेढ़ वर्ष कार्य किया। इसके बाद 2014 में उनका चयन समीक्षा अधिकारी के पद पर हो गया। इसके बाद उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी और सिविल सर्विसेज परीक्षा में सफलता पाई। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, भाई-बहन को दिया है। उनकी सफलता पर माता मुनक्का देवी, भाई प्रमोद पांडेय, राधेकृष्ण पांडेय, बहन रंजना पांडेय, बालूशासन गांव के प्रधान नीतू साहनी, भाजपा नेता संजीव राय, हनुमान पांडेय, केशभान राय आदि लोगों ने बधाई दी है।