फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   race competition organizes in stadium

Sant Kabir Nagar News: 100 मीटर दौड़ में आदर्श को प्रथम, राजन को मिला दूसरा स्थान

Sat, 04 Nov 2023 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 04 Nov 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
race competition organizes in stadium
स्टेडियम में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियो को मिला पुरस्कार।
संतकबीरनगर। मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा के तहत शुक्रवार को कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल विभाग, युवा कल्याण विभाग की ओर से दौड़ प्रतियोगिता हुई। बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में आदर्श दूबे प्रथम, राजन द्वितीय और आदित्यराम वर्मा तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

उप जिला क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि रजत कुमार देखरेख में हु़ई दौड़ प्रतियोगिता के बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अंशिका प्रथम, अंशिका राय द्वितीय व संवृद्धि तीसरे स्थान पर रहीं। इसी प्रकार 200 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में विकास कुमार प्रथम, सन्नी द्वितीय व सत्यम विश्वकर्मा तीसरे स्थान पर रहे, जबकि बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में करिश्मा यादव प्रथम, निधि राव द्वितीय व सपना राव तृतीय स्थान पर रहीं। इसी प्रकार 400 मीटर बालिका वर्ग की दौड़ में आंचल प्रथम, नेहा द्वितीय व रितिका यादव तीसरे स्थान पर रहीं, जबकि बालक वर्ग की 400 मीटर की दौड़ में संजय कुमार प्रथम, पवन कुमार द्वितीय व बुद्धिराम को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान यादवेंद्र यादव, राम लाल यादव, ध्रुव कुमार, रमेश प्रसाद, मनोज कुमार यादव, सुमन सिंह, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed