{"_id":"69af070ce7e017eccb051b1c","slug":"pwd-worker-dies-under-suspicious-circumstances-body-found-in-field-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-147193-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पीडब्ल्यूडी कर्मी की संदिग्ध हालात में मौत, खेत में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पीडब्ल्यूडी कर्मी की संदिग्ध हालात में मौत, खेत में मिला शव
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के मगहर चौकी स्थित सेमरा गांव में संदिग्ध परिस्थिति में पीडब्लूडी गोरखपुर में तैनात कर्मी की मौत हो गई। उनका शव गांव के बाहर सिवान स्थित गेंहू के खेत में परिजनों ने रविवार की रात लगभग डेढ़ बजे मिला। इसके बाद शव लेकर जिला अस्पताल आए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि मगहर चौकी प्रभारी विनोद यादव को विधिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। चौकी प्रभारी विनोद यादव के मुताबिक सुरेश चंद्र (53) साल पुत्र रामहित सेमरा गांव का निवासी है। परिजनों से पूछताछ में पता चला कि सुरेश चंद्र गोरखपुर में पीडब्लूडी कर्मी थे। रविवार को वह साइकिल से घर से निकले थे। काफी समय बीतने के बाद घर न आने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। रात करीब 1:30 बजे के आसपास सेमरा गांव के सिवान स्थित गेंहू के खेत में वह अचेतावस्था में पड़े मिले। परिजन उन्हें लेकर उपचार के लिए जिला अस्पताल गए। जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
कोतवाल ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। परिजन यदि मामले में कोई तहरीर देते हैं तो उसकी भी जांच की जाएगी।