फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   purvanchl Bank branch open afternoon Bkira

दोपहर बाद खुली पूर्वांचल बैंक की बखिरा शाखा 

Wed, 18 Jan 2017 11:26 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Wed, 18 Jan 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
purvanchl Bank branch open afternoon Bkira
पूर्वांचल बैंक पौली की शाखा में रकम के लिए सुबह से लोग जुटने लगे। - फोटो : अमर उजाला
नोटबंदी के बाद से ही पूर्वांचल बैंक की शाखाएं कैश की कमी से जूझ रही हैं। मंगलवार को छठवें दिन बैंक की शाखाओं को कैश मिला और फिर बुधवार को ‘नो कैश’ की स्थिति उत्पन्न हो गई। वहीं बैैंक की बखिरा शाखा पर उपभोक्ताओं के आक्रोश को देखते हुए दोपहर तक कर्मचारियों ने बैंक का ताला ही नहीं खोला। इसके साथ ही एसबीआई विकास     भवन की शाखा पर भी ‘नो कैश’ की स्थिति उत्पन्न हो गई। उपभोक्ताओं ने जो कैश जमा किया, उसी से कुछ उपभोक्ताओं को भुगतान दिया गया। दूसरी तरफ जिले के कुल 28 एटीएम में से शहर के दो एटीएम सहित कुल 18 एटीएम बंद रहे। जो खुले वहां लंबी कतार मिली। 
विज्ञापन


पूर्वांचल बैंक की क्षेत्रीय प्रबंधक बृजमोहनी द्विवेदी ने बताया कि मंगलवार को को पूर्वांचल बैंक की प्रत्येक शाखाओं के लिए चार-चार लाख रुपये मिले थे, लेकिन बुधवार को कैश नहीं मिला। उन्होंने बताया कि पूर्वांचल बैंक की बखिरा शाखा को उपभोक्ताओं ने दोपहर तक खुलने ही नहीं दिया। उन्होंने बताया कि बैैंकों में जो कैश जमा किया गया, उससे ही कुछ लोगों को भुगतान दिया गया। 
विज्ञापन


एसबीआई विकास भवन शाखा में भी कैश नहीं था, बैंक के प्रबंधक हेमंत कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं ने जो कैश जमा किया था, उससे कुछ लोगों को भुगतान किया गया है। दूसरी तरफ एटीएम की स्थिति में अब भी सुधार नहीं दिख रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के 16 एटीएम जहां बंद रहे, वहीं शहर के दो एटीएम भी बंद रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें शहर के स्टेट बैंक की मुख्य शाखा का एक एटीएम तथा स्टेट बैंक विकास भवन शाखा का एटीएम शामिल हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में एटीएम बंद रहने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। नाथनगर स्थित पीएनबी के एटीएम पर कैश के लिए पहुंचे राजेेश कुुमार ने बताया कि सुबह ही आ गए थे, उम्मीद थी कि एटीएम चलेगा, लेकिन निराशा ही हाथ लगी। खलीलाबाद के स्टेट बैंक की शाखा के एटीएम पर कैश निकालने पहुंचे महेश कुमार ने बताया कि बघौली से आए हैं। यहां एटीएम चलते मिला तो कैश निकाला। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed