{"_id":"58654f6c4f1c1b265eeebe27","slug":"purvanchal-bank-branches-no-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल बैंक की शाखाओं में कैश खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल बैंक की शाखाओं में कैश खत्म
Sant Kabir Nagar
Updated Thu, 29 Dec 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
खलीलालाबाद में इंडियन बैंक का एटीएम भी बंद मिला। ऐसे में काफी देर इंतजार करने के बाद भ्ाी जब एटीएम नहीं खुला तो लोगों ने अन्य बैंकों के एटीएम का सहारा लिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के 50 दिन बाद भ्ाी लोगों को पूरी राहत नहीं मिल सकी। बृहस्पतिवार को पूर्वांचल बैंक की शाखाएं तो खुलीं, लेकिन बिना कैश के। इस कारण ग्राहकों को भुगतान नहीं हो सका। हालांकि अन्य बैंकों की शाखाओं में लेनदेन हुआ। यही नहीं ग्रामीण क्षेत्र के एटीएम नहीं खुले तो शहर के भी चार एटीएम बंद रहे। ऐसे में कैश के लिए लोगों को भटकने को मजबूर होना पड़ा।
नोटबंदी की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री ने कहा था कि पचास दिन के बाद ग्राहकों की दिक्कतें कम हो जाएंगी, लेकिन अब भी कैश की समस्या बरकरार है। पूर्वांचल बैंक की सभी 51 शाखाओं में कैश नहीं था। जहां कहीं ग्राहकों ने कैश जमा किया, उसी से कुछ लोगों को भुगतान दिया गया। अधिकतर लोग कैश के अभाव में निराश होकर लौटे। पूर्वांचल बैंक उमरिया बाजार पर पहुंचे राम हित, राकेश कुमार ने बताया कि कैश न होने के कारण भुगतान नहीं मिला।
पूर्वांचल बैंक की क्षेत्रीय प्रबंधक बृजमोहनी द्विवेदी ने बताया कि कैश नहीं मिला है, जिसके कारण बैंक की शाखाओं में कैश नहीं है। डिमांड की गई है, जैसे ही कैश मिलेगा, भुगतान किया जाएगा। दूसरी तरफ ग्रामीण क्षेत्रों में एटीएम भी बंद रहे। जो लोग कैश निकालने के लिए खलीलाबाद आए, उनमें से भी कइयों को कैश नहीं मिला। कारण यह रहा कि शहर के यूको बैंक, स्टेट बैंक कृषि शाखा, विकास भवन शाखा व इंडियन बैंक का एटीएम बंद था। हालांकि स्टेट बैंक की मुख्य शाखा का एक एटीएम, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक आदि के एटीएम चलते मिले। बृहस्पतिवार को जिले के 27 एटीएम में से 20 बंद मिले।