फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   purvanchal Bank branches had cash

पूर्वांचल बैंक की शाखाओं को मिला कैश

Fri, 20 Jan 2017 11:58 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Fri, 20 Jan 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
purvanchal Bank branches had cash
पूर्वांचल बैक की शाखाओं को शुक्रवार को कैश मिला। लेकिन कई शाखाओं में दोपहर एक बजे तक कैश न पहुंचे से उपभोक्ताओं का रकम नहीं मिल सकी। वहीं मेंहदावल में केबल कटने से एसबीआई की शाखा में लेनदेन प्रभावित रहा, जबकि जिले के 28 एटीएम में से 20 बंद रहे।
विज्ञापन


खलीलाबाद स्थित एसबीआई मुख्य शाखा का एक एटीएम, एसबीआई कृषि शाखा और एसबीआई विकास भवन की शाखा का एटीएम बंद रहा। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के एटीएम अभी भी सुचारु रूप से काम नहीं कर रहे हैं। पूर्वांचल बैंक की शाखा विश्वनाथपुर में सुबह से ग्राहक रकम लेने के लिए पहुंचे हुए थे, लेकिन दोपहर एक बजे तक कैश नहीं पहुंचा था। उपभोक्ता अंकुर, मदन, घनश्याम पांडेय, मिंटू आदि ने बताया कि तीन दिनों से कैश नहीं होने से समस्या है।
विज्ञापन


कैश न होने की सूचना से क्षेत्र के बेेलवा, मथुरापुर, बरडाड़ा गांव की तमाम महिलाएं घर लौट गई। पूर्वांचल बैंक की  क्षेत्रीय प्रबंधक वृज मोहिनी द्विवेदी ने बताया कि गुरुवार शाम को साढ़े तीन करोड़ रुपये कैश मिला है। पांच लाख के हिसाब से शाखाओं को शुक्रवार को पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे के बाद भेजवाया है। यह सही है कि कुछ शाखाओं पर दोपहर बाद कैश पहुंचा है, जिसकी वजह से कुछ दिक्कत रही है। मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में स्थित एसबीआई की शाखा पर भी खाताधारक सुबह से ही पैसे की निकासी के लिए पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक खुलने के बाद जब बैंककर्मियों ने जब कंप्यूटर खोला, तो पता चला कि इंटरनेट सेवा बाधित है। इसके बाद शाखा प्रबंधक प्रेमालाल ने इंटरनेट की सेवा बहाल करने के लिए बीएसएनएल के अधिकारियों से संपर्क किया तो पता चला कि कसबे के चौक बाजार में नगर पंचायत प्रशासन के जरिए सीवेज पाइप डालने के लिए खुदाई का काम किया जा रहा है। खुदाई में ही एसबीआई की सीयूजी डाटा-केबल कट गया है।


शाम तक यह गड़बड़ी दूर नहीं हो पायी थी। बीएसएनएल के एसडीओ प्रशांतदीप सिंह ने बताया कि नगर पंचायत के चौक बाजार में सीवरेज पाइपलाइन डालने के लिए हुई खुदाई में एसबीआई सीयूजी डाटा-केबल कट गया है। इसे ढूंढने में कर्मी लगे हैं। कटान स्थल का पता लगने के बाद इसको जोड़ा जाएगा। इसके बाद बैंक पर इंटरनेट सेवा बहाल हो जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed