फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Pure drinking water gift to 129 gram panchayats

129 ग्राम पंचायतों को शुद्ध पेयजल की मिली सौगात

Sun, 02 Jan 2022 10:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Pure drinking water gift to 129 gram panchayats
129 ग्राम पंचायतों को शुद्ध पेयजल की मिली सौगात
विज्ञापन

- जल जीवन मिशन योजना के तहत प्रथम चरण में 171 ग्राम पंचायतों में बिछाई जाएगी पाइप लाइन
- 446 राजस्व गांवों की पांच लाख से अधिक की आबादी होगी लाभान्वित
- कार्यदायी संस्था मेघा इंजीनियर्स हैदराबाद ने पांच गांवों में शुरू कराया काम
शोभित कुमार पांडेय
संतकबीरनगर। नए साल में जिले की 129 ग्राम पंचायतों में पाइपलाइन बिछाकर पेयजल की सप्लाई कराई जाएगी। इन ग्राम पंचायतों से जुड़े 302 राजस्व गांवों के ग्रामीणों को टोटी का पानी पीने को मिलेगा। एक साल के भीतर स्वीकृत सभी ग्राम पंचायतों में कार्य पूरा करना है। इनमें से पांच ग्राम पंचायतों में कार्यदायी संस्था मेघा इंजीनियर्स हैदराबाद ने काम भी शुरू करा दिया है।
जल जीवन मिशन योजना के प्रथम चरण में वित्तीय वर्ष 2020-21 में जिले की 171 ग्राम पंचायतों के 446 राजस्व गांवों में शामिल किया गया था। इन गांवों में पाइप लाइन के जरिए ग्रामीणों को टोटी का पानी उपलब्ध कराने की योजना है। शासन की ओर से हैदराबाद की मेघा इंजीनियर्स को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। जल निगम की ओर 171 ग्राम पंचायतों के लिए प्रस्ताव तैयार करा कर शासन को भेजा जा चुका है, जिसमें 129 ग्राम पंचायतों में कार्यों को शासन की स्वीकृति मिली है, जबकि 42 ग्राम पंचायतों की परियोजना को अभी स्वीकृति का इंतजार है। जल निगम के एक्सईएन अजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि नए साल पर 129 ग्राम पंचायतों को पाइप लाइन के जरिए पानी की सप्लाई की जाएगी। योजना से 302 राजस्व गांव लाभान्वित होंगे। इसमें 29 ग्राम पंचायतों का एग्रीमेंट भी हो गया है, जिनमें से पांच गांव बनौली, लेदवाश्रीपाल, बढ़या, महुआरी और सुकरौली में निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया गया है। प्रत्येक ग्राम पंचायत की परियोजनाएं एक करोड़ से तीन करोड़ के बीच की है। इसके तहत टयूबवेल, टैंक आदि का निर्माण होगा। इसके साथ ही पाइप लाइन बिछाई जाएगी। जरूरत के हिसाब से टोटियां लगाई जाएंगी। कार्य को 12 महीने के भीतर पूर्ण किए जाने का प्रावधान है। उम्मीद है कि वर्ष 2023 में इन गांवों के ग्रामीणों को पीने का शुद्ध पानी मिलेगा।
विज्ञापन

जल जीवन मिशन योजना के तहत प्रथम चरण में 171 ग्राम पंचायतों में पाइप लाइन से पेयजल की सप्लाई होनी है। योजना से कुल 446 राजस्व गांव आच्छादित होंगे। करीब पांच लाख से अधिक की आबादी लाभान्वित होगी। शासन ने 129 ग्राम पंचायतों की परियोजना को स्वीकृति प्रदान कर दी है। पांच गांवों में काम भी शुरू करा दिया गया है। जल निगम के एक्सईएन को निर्देश दिए गए हैं कि कार्य की गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुरेंद्र नाथ श्रीवास्तव, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed