{"_id":"6786a323bce197ef7f0931d5","slug":"public-toilet-and-bathroom-will-be-built-near-samay-mata-temple-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-127066-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: समय माता मंदिर के पास बनेगा सार्वजनिक शौचालय व स्नानागार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: समय माता मंदिर के पास बनेगा सार्वजनिक शौचालय व स्नानागार
Tue, 14 Jan 2025 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 14 Jan 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। धार्मिक रूप से प्रसिद्ध समय माता मंदिर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। सोमवार व मंगलवार को यहां मेले सा माहौल होता है, लेकिन यहां पर स्नान व शौचालय की व्यवस्था नहीं है। इसको ध्यान में रखते हुए 10 लाख की लागत से सार्वजनिक शौचालय व स्नानागार का निर्माण कराया जाएगा। इससे यहां आने वाले लोगों को सहूलियत मिलेगी।
खलीलाबाद के समय माता मंदिर के पास पोखरे का जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण के कार्य कराए जा रहे हैं। पोखरे के दो तरफ सीढ़ी बनाई गई है, जबकि दो तरफ चहारदीवारी भी बनकर तैयार हो गई है। यहां पर अन्य कार्य के लिए तीन करोड़ रुपये की और डिमांड भेजी गई है। इस बीच यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सार्वजनिक शौचालय और स्नानागार के निर्माण की तैयारी चल रही है। पालिका प्रशासन ने इसका ले आउट तैयार कर लिया है। सार्वजनिक शौचालय और स्नानागार बनने से यहां आने वाले श्रद्धालुओं को सहूलियत मिलने की उम्मीद है।ख