{"_id":"647a2e573b189fb5b508e4a6","slug":"public-problem-news-khalilabad-news-c-7-1-191296-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बरसात में झेलते हैं जलभराव का दर्द, शुद्ध पानी का भी संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बरसात में झेलते हैं जलभराव का दर्द, शुद्ध पानी का भी संकट
Fri, 02 Jun 2023 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 02 Jun 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
बगहिया पूर्वी में सड़क बना बना गढ्ढा और उसमे लगा पानी। संवाद
संतकबीरनगर। शहर के बगहिया पूर्वी की आबादी लगभग नौ हजार के है। बरसात के मौसम में मुहल्ले में भारी जलभराव होता है। इसका दर्द यहां के बाशिंदों को झेलना पड़ता है। मुहल्ले में इस कदर जलभराव होता है कि लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। मुहल्ले में अधिकतर स्थानों पर नालियां नहीं बनी हैं, तो जहां नालियां बनी हैं वह भी ध्वस्त हो गई हैं। इसके साथ ही सड़कें पर जगह-जगह गड्ढे में तब्दील हो चुकी हैं। पेयजल का भी संकट बना हुआ है।
शहर में बगहिया पूर्वी मुहल्ले की आबादी करीब नौ हजार है। इसमें औद्योगिक क्षेत्र के साथ ही सीमा विस्तार में शामिल बेलवनिया भी है। इस मुहल्ले की प्रमुख समस्या जल निकासी की है। बरसात के मौसम में करीब चार माह तक यहां जबरदस्त जलभराव होता है, जिससे यहां के लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। इसका कारण यह है कि यहां जल निकासी के लिए कोई इंतजाम नहीं हैं। अधिकतर स्थानों पर नालियों का निर्माण ही नहीं हुआ है। जहां नालियां बनाई गई हैं, वह भी ध्वस्त हो चुकी हैं, जिससे जल निकासी नहीं हो पाती है। सबसे ज्यादा दिक्कत सीमा विस्तार में शामिल हुए बेलवनिया मोहल्ले की है। मोहल्ले में जाने वाली मुख्य सड़क कच्चा मार्ग है, जिस पर जलभराव होने से आना-जाना मुश्किल हो जाता है। इससे लोगों को मुसीबत झेलनी पड़ती है। इस मुहल्ले में शुद्ध पेयजल का भी संकट बना हुआ है। बेलवनिया मुहल्ले में जलापूर्ति के लिए अभी तक कोई व्यवस्था नहीं है। लोगों को छोटे हैंडपंपों का पानी पीने को मजबूर होना पड़ता है। मुहल्ले में लगे अधिकतर इंडिया मार्का हैंडपंप प्रदूषित पानी दे रहे हैं। ऐसे में लोगों को मजबूरी में आरओ का पानी खरीदने को मजबूर होना पड़ता है। मुहल्ले की सड़कें बदहाल हैं। जगह- जगह गड्ढे बने हैं। बरसात के मौसम में इनमें पानी भर जाता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
0000000000000000000000000000000000000000000
बगहिया पूर्वी मुहल्ले में समस्या का अंबार है। जल निकासी की समस्या सबसे प्रमुुख है। बरसात के मौसम में जबरदस्त जलभराव होता है, जिससे आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
-जय प्रकाश मौर्य, मुहल्लावासी
0000000000000000000000000000000000000
मुहल्ले में जल निकासी के लिए इंतजाम नहीं किए गए हैं, जिसके कारण बरसात के मौसम में जलभराव होता है। आना-जाना मुश्किल हो जाता है। यही नहीं जहां नालियां बनी हैं, वह भी ध्वस्त हो गई हैं।
-रंगीलाल, मुहल्लावासी
00000000000000000000000000000000
मोहल्ले में सड़कें जगह-जगह टूट गई है, जिससे परेशानी का सामना करना पड़ता है। यही नहीं शुद्ध पेयजल के लिए भी कोई व्यवस्था नहीं है। मजबूरी में आरओ का पानी खरीदने की मजबूरी बनी हुई है।
-साधूराम, मुहल्लावासी
000000000000000000000000000000
बगहिया पूर्वी में जलभराव की समस्या प्रमुख है। इससे निजात के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में भी इस मुद्दे को उठाया गया है। इसके साथ ही अन्य समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
-श्रीभागवत मौर्य, सभासद
000000000000000000000000000000000
बगहिया पूर्वी में शामिल क्षेत्रों में जलभराव की समस्या के साथ ही अन्य समस्याओं के निदान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। इसके लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है।
-विनय कुुमार मिश्र, ईओ, नगर पालिका, खलीलाबाद