फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   public problem news

Sant Kabir Nagar News: बारिश में फिर डूब जाएगा शहर ... अभी से सोचिए शहर सरकार

Wed, 17 May 2023 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 17 May 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
public problem news
बैंक चौराहे पर बारिश से भरा पानी।फाइल फोटो
संतकबीरनगर। मेंहदावल बाईपास से एचआरपीजी कॉलेज तक सड़क के चौड़ीकरण की जितनी खुशी मिली, उतना ही दुख पानी बरसने पर होता है। सड़क के दोनों तरफ नाला तो बनाया गया है, लेकिन कहीं जाम पड़े हैं, तो कहीं अधूरे पड़े हैं। पिछले कई साल से मानसून के दौरान जलभराव से शहर जूझता है। लोगों को कई प्रकार की दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं, लेकिन जिम्मेदार आंख मूंदे हुए हैं। यहां के लोगों का कहना है कि शहर की नई बनी सरकार ने अभी कुछ नहीं सोचा तो बारिश में सैकड़ों घर फिर डूब जाएंगे।
विज्ञापन

वैसे नेता और अधिकारी कह रहे हैं कि इस बार कहीं पानी नहीं भरेगा, लेकिन बरसात आने दीजिए फिर देखिए, क्या हालत होती है। यह कहना है गोला बाजार निवासी प्रदीप कुमार,धर्मेंद्र का। हल्की बारिश में ही बरसात का पानी दुकान में घुस जाता है। नाला जाम होने का खामियाजा अकेले उन्हें ही नहीं, बल्कि अन्य दुकानदारों और मोहल्ले के लोगों को भुगतना पड़ता है। अब जबकि मानसून आने में एक माह से कम समय बचा है, शहर के मोहल्लों में जल निकासी का प्रबंध करने की चुनौती नगर पालिका की नई कार्यकारिणी के सामने खड़ी है। नालों की सफाई और निर्माण कार्यों काे पूूरा कराने में ढिलाई से तैयारियों पर पानी फिर सकता है। ऐसी दशा में बारिश होने पर जलभराव से जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन

000000000000000000000000000
गोला बाजार व सरयू नहर काॅलोनी में होता है जलभराव
शहर की हृदय स्थली कहे जाने वाले गोला बाजार, डाक बंगला के सामने व सरयू नहर कॉलोनी में बरसात के मौसम में भारी जलभराव होता है। पिछले दिनों बे-मौसम हुई बारिश से शहर तालाब जैसा नगर आने लगा था। पिछले साल बरसात के मौसम में पूरे शहर में जलभराव हो गया था और लोगों के घरों व दुकानों में पानी घुस गया था। एक पखवाड़े तक लोगों को जलभराव से जूझना पड़ा था। तब प्रशासन की पहल पर सड़क को काटकर जल निकासी करानी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000000000000000000000
मेंहदावल बाईपास से कलक्ट्रेट तक बनवाया गया नाला फिर भी राहत नहीं
नगर पालिका प्रशासन ने शहर के मेंहदावल बाईपास से कलक्ट्रेट तक नाले का निर्माण कराया है। यहां कहीं नाला ऊंचा हो गया है, तो कहीं नालों पर स्लैब नहीं डाले गए। नाला खुले होने के कारण लोग घरों से निकलने वाला कूड़ा इन्हीं में फेंक दे रहे हैं। यही नहीं मेंहदावल बाईपास से डीघा की तरफ बना नाला कई जगह पूरी तरह से जाम है, लेकिन न तो इसकी साफ-सफाई कराई जा रही है और न ही कोई कदम उठाया जा रहा है।
0000000000000000000000000000000
शहर में नालों की सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिसके कारण नाला जाम हो गया है, जिससे यहां दुर्गंध उठ रही है। बरसात के मौसम में जलभराव की चिंता बनी हुई है। नगर पालिका बोर्ड का गठन अभी नहीं हुआ है। ऐसे में कब जलभराव रोकने के लिए कदम उठाए जाएंगे, यह सवाल बना हुआ है।
-अरुणेंद्र सिंह, शहरवासी
0000000000000000000000000000000000000
शहर के मेंहदावल बाईपास से कलक्ट्रेट तक नाले का निर्माण कराया गया, लेकिन यहां भी नाला खुला छोड़ दिया गया है। इसमें लोग कूड़ा फेंक रहे हैं, जिससे जलभराव की समस्या होगी। ऐसे में पालिका प्रशासन को चाहिए कि जल्द से जल्द जल निकासी की व्यवस्था ठीक
कराएं।
-महेश कुमार, शहरवासी
0000000000000000000000000000000000000000000
शहर में जलभराव की समस्या का निस्तारण प्राथमिकता में है। बोर्ड का गठन होते ही जल निकासी के लिए कदम उठाए जाएंगे। वैसे सफाई कर्मियों के जरिये नालों को साफ कराया जा रहा है।

-जगत जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका, खलीलाबाद
00000000000000000000000000000000000
जल निकासी की व्यवस्था के लिए मेंहदावल बाईपास से कलक्ट्रेट तक नाला निर्माण कराया गया है। जहां नाला जाम हैं, उसं जल्द ही साफ करा दिया जाएगा। पूरा प्रयास है कि मानसून आने से जल निकासी की मुकम्मल व्यवस्था कर ली जाए।
-विनय कुमार मिश्र, ईओ, खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed