फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Provided information to women about safety and rights.

Sant Kabir Nagar News: महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों की दी जानकारी

Thu, 23 Jul 2026 11:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Provided information to women about safety and rights.
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति के तहत जिले में बृहस्पतिवार को महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस ने गांवों में चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं से संवाद किया, जबकि एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर उन्हें सुरक्षा संबंधी अधिकारों, आत्मरक्षा के उपायों और हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

जिले के सभी थानों की पुलिस ने अभियान के तहत महिला सुरक्षा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए। महिला बीट अधिकारियों और मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल से महिलाओं की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित एवं विधिसम्मत निस्तारण का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

अभियान के दौरान महिलाओं और छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा साइबर अपराध पोर्टल की जानकारी दी गई। साथ ही साइबर ठगी से बचाव, महिलाओं के कानूनी अधिकार और आत्मरक्षा के उपायों पर भी विस्तार से जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बहू-बेटी सम्मेलन और चौपाल का आयोजन किया गया। महिला थाना पुलिस ने मेंहदावल बाईपास, कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मधुकुंज तिराहा, मुखलिसपुर चौराहा और मढ़या, महुली पुलिस ने घोरहट, मेंहदावल पुलिस ने कुसौना खुर्द और रोडवेज तिराहा, बखिरा पुलिस ने हारापट्टी, नंदौर चौराहा और रानीपुर बाजार, बेलहरकला पुलिस ने जंगल दशहर तथा धर्मसिंहवा पुलिस ने मंझरिया लाला गांव में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से निर्भीक होकर अपनी बात रखने, किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस और हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने तथा अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने का आह्वान किया। साथ ही शासन की महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ लेने के लिए भी प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed