फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Provide education and better health to children: DM

बच्चों को शिक्षा व बेहतर स्वास्थ्य उपलब्ध कराएं : डीएम

Sat, 30 Sep 2023 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 30 Sep 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Provide education and better health to children: DM
संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में शनिवार को जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड एवं सामान्य के अंतर्गत लाभ प्राप्त कर रहे हैं बच्चों को गुणवत्ता परक निशुल्क शिक्षा, पोषण व आवश्यक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराए जाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने विभिन्न ब्लॉकों से चिन्हित बच्चों को पात्रता की स्थिति में लाभान्वित कराए जाने के लिए कार्रवाई किए जाने के लिए निर्देशित किया। डीएम ने बाल श्रम में लगे एवं भीख मांगने वाले बच्चों को मुख्य धारा से जोड़े जाने के लिए बच्चों को चिह्नित कर योजनाओं से लाभान्वित कराए गए बच्चों की समीक्षा व जनपद में लिंगानुपात के सुधार के दृष्टिगत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत किए गए प्रचार प्रसार पर चर्चा की। कन्या जन्मोत्सव पर भी विचार-विमर्श किया। सदस्यों से बच्चों से संबंधित मुद्दों जैसे बाल श्रम, बाल यौन शोषण, बाल विवाह की रोकथाम, बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधा पर चर्चा कर अपने विभाग द्वारा बच्चों को लाभान्वित कराए जाने के लिए निर्देशित किया।बैठक में मिशन वात्सल्य की कार्य प्रगति, सुरक्षा एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों को सुरक्षात्मक वातावरण उपलब्ध कराए जाने के लिए ग्राम स्तरीय व ब्लॉक स्तरीय बैठकों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन


इस दौरान एसपी सत्यजीत गुप्ता, सीडीओ संत कुमार, एडीएम जय प्रकाश, डीआईओएस संदीप चौधरी, बीएसए अमित सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. श्वेता त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed