फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Protests against smart meters, symbolic burning of copies

Sant Kabir Nagar News: स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन, प्रतीकात्मक रूप में जलाईं प्रतियां

Mon, 04 May 2026 02:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Protests against smart meters, symbolic burning of copies
बैंक चौराहे से अधिशासी अभियंता कार्यालय तक आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने किया विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन

संतकबीरनगर। स्मार्ट मीटर व्यवस्था के विरोध में रविवार को खलीलाबाद शहर के बैंक चौराहे से अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड खलीलाबाद के कार्यालय तक आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया और जुलूस निकाला। यहां पर सभी ने स्मार्ट मीटर की प्रतीकात्मक प्रतियां जलाकर सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और एक घंटे तक धरना दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन मीटर रीडिंग अधिकारी रविकांत को सौंपा।

आम आदमी पार्टी के जिला प्रभारी हरेंद्र यादव ने मांग की कि स्मार्ट मीटर योजना पर तत्काल रोक लगाई जाए और इसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए। दोषी अधिकारियों व संबंधित कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही आम जनता और किसानों को राहत देने के लिए पारदर्शी व्यवस्था लागू की जाए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष दुर्विजय यादव ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर योजना आम उपभोक्ताओं और किसानों को राहत देने के बजाय उनके आर्थिक बोझ को बढ़ाने का माध्यम बन गई है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को मनमाने बिजली बिल, गलत रीडिंग, प्रीपेड मीटर की अव्यवस्था और लगातार बिजली कटौती जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिससे जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है। किसानों की समस्याओं को उठाते हुए उन्होंने कहा कि नलकूपों पर लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क समस्या और तकनीकी खामियों के कारण नई परेशानी बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला महासचिव अजय नारायण मिश्र ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। प्रदर्शन में उपाध्यक्ष अरविंद यादव, खलीलाबाद विधानसभा अध्यक्ष कृष्ण चंद चौधरी, त्रिभुवन दत्त, ब्रह्मदेव सिंह, धनघटा विधानसभा अध्यक्ष जीके सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed