फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   protested to people

ब्लॉक मुख्यालय कर पीएम आवास के लाभार्थियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 08 Dec 2021 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
protested to people
ब्लॉक मुख्यालय कर पीएम आवास के लाभार्थियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

पीएम आवास की पहली किस्त देने के बाद 32 लोग कर दिए गए अपात्र
बीडीओ और सचिव से दूसरी किस्त दिलाए जाने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
पौली/रोसया बाजार। विकास खंड पौली के परिसर में बुधवार को ग्राम पंचायत पौली के प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों ने अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन कर विरोध जताया। आरोप है कि पीएम आवास की पहली किस्त का पैसा खाते में पहुंचने के बाद 40 लाभार्थियों को अपात्र कर दिया गया। लाभार्थियों ने दूूसरी किस्त की धनराशि देने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों में संतोष कुमार, विलोधर कन्नौजिया, इकबाल, रामधनी, हरिलाल, राजपति, सुगना, घिसीयावन, श्रीराम, हरभजन, अतीकुर्रहमान और मुस्ताक आदि का कहना है कि पीएम आवास कि सूची में 72 लोगों का नाम शामिल था। जिसमें सभी लाभार्थियों की पहली किस्त का पैसा खाते में पहुंच गया। जबकि 32 लाभार्थियों की दूसरी किस्त भी खाते में पहुंच गई। इसके बाद जांच में 40 लाभार्थियों को अपात्र कर दूसरी किस्त का पैसा रोक दिया गया। जिससे उन लाभार्थियों का आवास निर्माण अधर में लटक गया। ग्रामीणों की मांग है कि यदि वे अपात्र थे तो आखिर कैसे पात्र बनाकर पहली किस्त दी गई। लोगों ने दूसरी किस्त दिए जाने की मांग की। सचिव अजीत शर्मा ने बताया कि वे अभी जल्द पौली में तैनात हुए हैं। पूर्व के सचिव द्वारा जांच करने पर 33 लाभार्थी अपात्र कर दिए गए थे। जिसकी जांच की जा रही है। यदि लोग पात्र होंगे तो आवास की दूसरी किस्त जल्द ही दिलाई जाएगी। बीडीओ अमरेश सिंह चौहान ने बताया कि पहली किस्त जारी होने के बाद भी यदि सत्यापन में कोई अपात्र मिलेगा तो उसे अगली किस्त नहीं दी जाएगी। यदि पात्र होगा तो निश्चित ही दूसरी और तीसरी किस्त जारी कर आवास निर्माण पूूरा कराया जाएगा। प्रकरण संज्ञान में आया तो मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed