{"_id":"65832ab4b05239d91d0dd3e6","slug":"protest-with-dead-body-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-7101-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: शव लेकर थाने पहुंचे, प्रदर्शन कर धारा बढ़ाने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: शव लेकर थाने पहुंचे, प्रदर्शन कर धारा बढ़ाने की मांग की
Wed, 20 Dec 2023 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 20 Dec 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
रोसया बाजार/धनघटा। क्षेत्र के बंडा बाजार में सोमवार को कुछ लोगाें ने एक किशोर की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद किशोर की मंगलवार की रात इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई थी। किशोर के शव पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन शव को लेकर धनघटा थाने पर पहुंच गए। वहां शव रखकर प्रदर्शन करने लगे और आरोपियों पर दर्ज केस में धारा बढ़ाने की मांग करने लगे। इसके बाद थाने पर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया।
मुठई खुर्द निवासी राज कुमार ने बताया कि बंडा बाजार के पास कुछ लोगाें ने बेटे शिवम 17 वर्ष की पिटाई की थी। इसका वीडियो भी है। उसमें आरोपी शिवम को मार भी रहे हैं। उसके बाद भी पुलिस आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। जब तक आरोपियों पर हत्या समेत अन्य धारा नहीं लगाई जाती है, तब तक वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। इसके बाद पुलिस ने काफी समझाया-बुझाया, लेकिन लोग नहीं माने।
एसओ अनिल कुमार ने बताया कि आरोपियों पर धारा बढ़ा दी गई है। पांच लोग गिरफ्तार किए गए हैं। अज्ञात लोगों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद लोग माने और शव को वापस ले गए तथा अंतिम संस्कार किया। एक घंटा तक थाने में अफरा-तफरी का माहौल रहा।