फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   protest

नाला जाम, किसानों ने किया प्रदर्शन

Tue, 28 Sep 2021 11:13 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
protest
धनघटा क्षेत्र के मुड़ा डीहा के पास स्थित नाले की सफाई और बर्बाद हुई धान की फसल का मुआवजा दिए जाने क - फोटो : KHALILABAD
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धनघटा। तहसील क्षेत्र के मुडाडीहा होकर जाने वाले नाले के जाम होने के कारण किसानों की फसल डूब कर बर्बाद हो गई। जिससे आक्रोशित किसान मंगलवार को तहसील पर प्रदर्शन किया और नाला खुदवाने के साथ-साथ बर्बाद हुई फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की। किसानों के समर्थन में अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं ने भी सहयोग किया।

तहसील क्षेत्र के ककरहा से निकलकर मुडाडीहा होते हुए मझौरा, बरगदवा के रास्ते सलाहाबाद होकर जाने वाला नाला बरपरवा कुआनो नदी में जाकर समाहित हो जाता है। इस नाले की सफाई न होने के कारण लगभग 500 किसानों की फसल डूब कर बर्बाद हो गई। जिसको लेकर सुकरौली, मुडाडीहा, शनिचरा आदि गांव के किसानों ने मंगलवार को तहसील पर प्रदर्शन किया तथा एक ज्ञापन एसडीएम की अनुपस्थिति में उनके स्टेनो को सौंप कर मुआवजा दिलवाने की मांग की। किसानों का कहना था कि अगर मुआवजा नहीं मिला तो हम लोग वृहद आंदोलन करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में धीरज पटेल, सुनील कुमार साहू, मृत्युंजय शर्मा, बालेंद्र कुमार, राहुल यादव, शशिकांत यादव, चंद्रशेखर चौधरी, सलमान अली, छोटेलाल, शत्रुध्न, जिलाजीत गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed