फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   protest

किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस हों

Wed, 04 Dec 2019 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
protest
शहर में जुलूस निकालते कांग्रेस के कार्यकर्ता। - फोटो : KHALILABAD
किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस हों
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने जुलूस निकालकर की सभा, राज्यपाल को संबोधित छह सूत्री मांग पत्र डीएम को दिया
फोटो सहित
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। गन्ना किसानों की समस्याओं और पराली जलाने वालों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद्र पांडेय के नेतृत्व में शहर मेें जुलूस निकालकर मेंहदावल बाईपास पर सभा की। सभा के बाद कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित छह सूत्री मांग पत्र डीएम को सौंपा।
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव जुबेर खान ने कहा कि आज देश व प्रदेश में किसानों की हालत दयनीय हो गई है। किसानों को उनके उपज का सही मूल्य नहीं मिल पा रहा है। बेरोजगारी व महंगाई चरम पर पहुंच गई है। देश में नौकरियां खत्म हो रहीं हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि नोटबंदी के बहाने देश को कंगाल करने वाली मोदी एवं योगी सरकार को उखाड़ फेंके।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि गन्ना किसानों एवं आम जनता की समस्याओं को लेकर निरंतर संघर्ष किया जा रहा है। प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस किसानों व आम लोगों की लड़ाई लड़ रही है। महंगाई पर आक्रोश व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि आम आदमी की थाली में प्याज, लहसुन, आलू और अन्य सब्जियां गायब हो गईं हैं। बेरोजगारी और महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहा है। केंद्र की सरकार हिंदू-मुस्लिम और भारत-पाकिस्तान के नाम पर जनता की मूल समस्याओं को दबा रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता जनता की आवाज सड़क से संसद तक उठाते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रदेश सचिव देवेंद्र निषाद, अजय सिंह, जिया अंसारी, सुनील पांडेय, विजय कुमार शुक्ल, शांति देवी, भुनेश्वर भारती, दुर्गेश पाठक, गुड्डू उपाध्याय, राजीव गुप्ता, संजय चौरसिया, चमन सिंह, शेषनाथ मौर्य, दयाराम चौधरी, रमेश चौधरी, अहमद कमाल, सत्येंद्र पांडेय, महेंद्र कन्नौजिया, राणा प्रताप सिंह, अशोक सिंह, राममूरत, राजीव गोंड, मो.नजीर, फूलदेव यादव, स्वतंत्र श्रीवास्तव, संजय लाला, शंभू पांडेय, चंद्रमणि तिवारी, आशीष उपाध्याय, अरूण पांडेय, विकास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed