{"_id":"61dc6631f2e5071bd463df65","slug":"protest-for-built-road-khalilabad-news-gkp423205556","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, सड़क मरम्मत कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, सड़क मरम्मत कराने की मांग
विज्ञापन
गिठनी में सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोग।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, सड़क मरम्मत कराने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सोमवार को गिठिनी के ग्रामीणों ने गिठिनी बाजार में प्रदर्शन किया। धनघटा तहसील के मैनसिर-मोलनापुर मार्ग के मरम्मत की मांग की।
अनिल कुमार पटेल के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि मैनसिर-मोलनापुर मार्ग के मुख्य चौराहा गिठिनी बाजार में सड़क पूरी तरह से जर्जर हो गई है। जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। जिससे उस मार्ग पर चलना मुश्किल हो गया है। सबसे ज्यादा दिक्कत रात के समय होती है। इन गड्ढों में फंसकर दो पहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो जाते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि अगर सड़क मरम्मत नहीं हुआ तो जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में मनीष चौधरी, हैदर अली, जय सिंह चौधरी, विनीत अग्रहरी, अलिखेश प्रजापति, अमरेंद्र अग्रहरी, चंद्रशेखर, झीनक आदि शामिल रहे।