फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   protest for arresting murder accused

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन

Thu, 09 Dec 2021 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
protest for arresting murder accused
कलेक्ट्रेट पर अपनी मागों को लेकर धरना देते मृतक भाकियू नेता के परिजन।संवाद - फोटो : KHALILABAD
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन
विज्ञापन

भाकियू के जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण पांडेय की जुलाई में कर दी गई थी हत्या
डीएम कार्यालय के सामने धरने पर बैठे परिजन, पांच घंटे बाद डीएम ने मनाया
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। भाकियू के जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण पांडेय की हत्या के मामले में फरार तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित परिजन बृहस्पतिवार को डीएम कार्यालय पर धरने पर बैठ गए। इस दौरान परिजन रो रहे थे। जिसे देखकर कलेक्ट्रेट परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई। करीब पांच घंटे तक परिजन बैठे रहे। देर शाम डीएम दिव्या मित्तल मौके पर पहुंचीं और पीड़ित परिजनों को आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।

बखिरा क्षेत्र के बौर व्यास गांव निवासी भाकियू के जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण पांडेय की 24 जुलाई 2021 को धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पीड़ित परिजनों ने छह लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। इसमें से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी करके पुलिस ने जेल भेज दिया है। जबकि तीन आरोपियों की गिरफ्तारी शेष है। बृहस्पतिवार को पीड़ित परिजन डीएम कार्यालय पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। उन्हें रोते देखकर मौके पर भीड़ जुट गई। पीड़ित बेटी सत्या पांडेय और उनकी मां मंजू देवी, दादी रापति देेवी का आरोप है कि तीन आरोपियों की पुलिस अभी तक गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। आरोपी पक्ष की ओर से मुकदमा उठाने की लगातार धमकी दी जा रही है। उनके इकलौते बेटे की हत्या किए जाने की धमकी दी जा रही है। जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, वे लोग धरने पर बैठी रहेंगी। देर शाम डीएम दिव्या मित्तल मौके पर पहुंचीं और पीड़ित परिजनों को समझाया। डीएम ने बताया कि इस मामले में बचे हुए आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास पुलिस कर रही है। जबकि एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि लक्ष्मण पांडेय की हत्या में छह आरोपियों में से तीन आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। शेष तीन आरोपियों के खिलाफ 83 सीआरपीसी की कार्रवाई की जा चुकी है। उसमें से दो के खिलाफ आरोप पत्र भी कोर्ट में दाखिल किया जा चुका है। एक आरोपी के खिलाफ आरोपपत्र शेेेष है। तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed