फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Protest against the arrest of Rahul Gandhi

Sant Kabir Nagar News: राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में किया प्रदर्शन

Tue, 12 Aug 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 12 Aug 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Protest against the arrest of Rahul Gandhi
राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता-
संतकबीरनगर। वोट चोरी और एसआईआर मुद्दे पर चुनाव आयोग कार्यालय की ओर जा रहे विपक्ष के नेता राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के सांसदों के गिरफ्तारी के विरोध में गोला बाजार स्थित कांग्रेस कार्यालय के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पाण्डेय ने कहा कि चुनाव आयोग के साथ मिलकर मोदी सरकार पूरे देश में वोट चोरी करवा कर सरकार बना रही है जो आम जनमानस के अधिकारों पर डकैती है। राहुल गांधी ने जब से इनके चोरी को जनता के सामने रखा है तब से पूरा सत्ता पक्ष चुनाव आयोग को बचाने में लगा है, जबकि पूरे देश की जनता चुनाव आयोग और भाजपा की नियत को समझ चुका है। अब लड़ाई अब आर-पार की होगी। इस अवसर पर विजय कुमार शुक्ल, जमशेद अख्तर, मोइन अंसारी, राजीव गोंड, रामाश्रय यादव, जमुना प्रसाद, गिरजेश मिश्रा, गुड्डू उपाध्याय, दुर्गेश पाठक, संजय चौरसिया, अहमद जमाल, अरुण पांडेय समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed