फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Protest against attack on teacher

Sant Kabir Nagar News: शिक्षक पर हमले के विरोध में किया प्रदर्शन

Fri, 26 Jul 2024 04:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 26 Jul 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Protest against attack on teacher
- सभी विद्यालयों में बैठक के बाद विरोध जताया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर श्री सीताराम इंटर काॅलेज सिरसी के शिक्षक राम कुमार सिंह के ऊपर हुए हमले के विरोध में जनपद के माध्यमिक शिक्षकों ने अपने-अपने विद्यालय में बैठक करके विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी ने कहा कि शिक्षकों का अपमान किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धनघटा पुलिस मामले लीपापोती कर रही है, जिस पर संगठन की नजर है। जरूरत पड़ने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया जाएगा। शिक्षकों की सुरक्षा से कोई भी समझौता नहीं करेंगे।
विज्ञापन


धनघटा क्षेत्र के श्री सीताराम इंटर कालेज सिरसी, द्वाबा विकास इंटर कॉलेज, उमरिया मुखलिसपुर, सिकटहा, देवकली में शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष महेश राम ने कहा कि सिरसी की घटना को नजर अंदाज किया गया तो मनबढ़ युवकों द्वारा किसी भी बढ़ी घटना को अंजाम दिया जा सकता है। पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है, जिससे शिक्षकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं खलीलाबाद क्षेत्र के मौलाना आजाद इंटर काॅलेज, उद्योगिक पाल इंटर कालेज हरिहरपुर, मगहर, तुम्पार, गांडसरपार, सीकरी, भदाह में जिला मंत्री गिरिजानंद यादव के नेतृत्व में शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके अलावा सेमरियावां क्षेत्र में इस्तियाक अंसारी के नेतृत्व में दुधारा, कुशुरु खूर्द, पंचपेड़वा, पंचपोखरी, मुड़ाडीहा बेग में शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। मेंहदावल क्षेत्र के जगतगुरु इंटर कालेज, बोर व्यास, करहना, बखिरा, बेलहर, निघुरी, सिंहटीकर, धर्मसिंहवा, मेहदूपार में भी शिक्षकों ने पुलिस प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन किया।

इस दौरान मोहीबुल्लाह खान, अवधराज, राकेश सिंह, महेश्वर सिंह, राजीव कुमार, विंध्याचल सिंह, अनिरूद्ध कुमार, मनी राम, अनिल कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed