फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Proposal worth Rs 15.60 crore made, work not started even after nine months

Sant Kabir Nagar News: 15.60 करोड़ का प्रस्ताव बना, नौ माह बाद भी नहीं शुरू हुआ काम

Fri, 16 Feb 2024 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 16 Feb 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Proposal worth Rs 15.60 crore made, work not started even after nine months
- नगर पालिका बोर्ड का गठन के बाद बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल सकीं
विज्ञापन

इंटरलॉकिंग सड़क, जल निकासी के लिए नाला समेत अन्य कार्य अधर में
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नगर पालिका बोर्ड का गठन हुए नौ माह बीतने को है, लेकिन विकास के दावे अभी तक जमीन पर नहीं उतर सके है। बोर्ड की पहली बैठक में विकास के लिए 15.60 करोड़ के प्रस्ताव को मंजूरी मिली थी। जिससें शहर में इंटरलाॅकिंग सड़क, जल निकासी के लिए नाला, सड़क निर्माण समेत अन्य कार्य होने थे, पर अभी तक योजना अधूरी ही है। कहीं कार्य शुरू भी हुआ तो वह ठप हो गया। जिससे शहरवासी जूझ रहे हैं।
खलीलाबाद नगर पालिका का गठन मई 2023 में हुआ था। उस समय बोर्ड की पहली बैठक हुई तो उसमें 15.60 करोड़ का प्रस्ताव बना। इस रकम से शहरी क्षेत्र में शामिल गांवों व कस्बों का विकास होना था। इसमें सादिकगंज, बड़गो, मिश्रौलिया, मड़या, पटखौली, मैलानी, सरौली, उस्का, बगहिया आदि मोहल्ले में आज भी सड़कें व नालियां टूटी हुई है। जिससे इन क्षेत्र के लोग आज भी विकास की राह देख रहे हैं।
विज्ञापन


इन स्थानों पर होने थे कार्य
- बड़गों में सड़क,नाला व नाली निर्माण।
- गोला बाजार उत्तरी में नाला व नाली निर्माण।
- डीघा में रास्ते में जलभराव की समस्या दूर करने के लिए नाला नाली का निर्माण।
- बनियाबारी से सादिकगंज को जोड़ने वाले मार्ग की इंटरलाकिंग व नाला निर्माण।
- कसैला में जल निकासी के लिए मुख्य मार्ग के दोेनों तरफ नाली निर्माण।
- पटखौली में सड़क व नाली निर्माण।

शहर के विकास की योजना कागजों में सिमट गई। जल निकासी के लिए मिश्रौलिया में नाला व नाली का निर्माण अभी तक नहीं हो सका। चार माह बाद बरसात का मौसम आ जाएगा, अगर अभी से इस पर कार्य नहीं हुआ तो मुसीबत झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शिव कुमार, मिश्रौलिया

शहर में जल निकासी की समस्या दूर करने के लिए बनियाबारी में नाला का निर्माण होना था, लेकिन अभी तक इस पर कार्य शुरू नहीं हो सका है। जिससे परेशानी हो सकती है।
- रणविजय, मड़या

शहर के डीघा, कसैरा व औद्योगिक नगर में कोई विकास कार्य नहीं हो पाए हैं। इस वार्ड में इंटरलाॅकिंग सड़क टूट चुकी है, यहां पर नाली व नाले का निर्माण नहीं कराया गया।
- कदीर अहमद, औद्याेगिक क्षेत्र

बड़गों में सड़क जगह-जगह टूटी हुई है, अभी तक इसकी मरम्मत नहीं हो सकी, यहां तक शुद्ध पेयजल की समस्या है, टंकी बनी हुई है पर वाटर सप्लाई शुरू नहीं हो पाई है। कहने को तो शहर है पर सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं मिला।

- संतराम, बड़गो

कुछ समस्याएं थीं जिस वजह से कार्य रुके हुए थे। शहर के विकास के लिए जो प्रस्ताव बने थे उस पर अमल किया गया है। खुदवा तक नाला निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। जल्द ही सभी वार्डों में कार्य शुरू हो जाएंगे।
- जगत जायसवाल, चेयरमैन नगर पालिका खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed