{"_id":"67d07cf460f12661670862ab","slug":"property-of-rape-accused-confiscated-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-129790-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दुष्कर्म के आरोपी की कुर्क की गई संपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दुष्कर्म के आरोपी की कुर्क की गई संपत्ति
Tue, 11 Mar 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 11 Mar 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
आरोपी के घर कुर्की की कारवाई करती सोनहा थाने की पुलिस।
मगहर। बखिरा थाना क्षेत्र के जोगीडीहा गांव निवासी पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी के घर पर बस्ती पुलिस ने पहुंचकर कुर्की की कार्रवाई की। बस्ती के सोनहा थाना के एसआई रवींद्र कुमार शुक्ल टीम के साथ पहुंचे। कहा कि अगर अभियुक्त कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ तो आगे की कानूनी करवाई की जाएगी।
एसआई रविन्द्र कुमार शुक्ला ने बताया कि संतकबीरनगर के बखिरा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम जोगिडीहा निवासी रामाशीष के खिलाफ बस्ती जनपद के सोनहा थाने में पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म का केस पंजीकृत है। जिसमें अभियुक्त के हाजिर न होने के कारण कुर्की व गैर जमानती वारंट न्यायालय से जारी हुआ। जिसके तहत 22 जनवरी को अभियुक्त के घर जाकर कुर्की व वारंट जारी होने की नोटिस चस्पा करने के साथ मुनादी कराई गई थी। इसके बाद भी आरोपी न्यायालय हाजिर नहीं हुआ। संवाद