{"_id":"649732714a6905b6cf001c24","slug":"property-case-in-crime-khalilabad-news-c-7-1-218185-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: महुली थाना क्षेत्र के कढुई में भूमि विवाद पर चल रही पंचायत में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: महुली थाना क्षेत्र के कढुई में भूमि विवाद पर चल रही पंचायत में हंगामा
विज्ञापन
धनघटा। महुली क्षेत्र के कढुई में शनिवार को भूमि विवाद को निस्तारित करने के लिए चल रही पंचायत में हंगामा हो गया। इस दौरान पूर्व प्रधान और वर्तमान प्रधान के बीच मारपीट हो गई। दोनों के समर्थक भी भिड़ गए। मारपीट में पूर्व प्रधान समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने आरोप-प्रत्यारोप मढ़ते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
क्षेत्र के कढुई निवासी भगेलू और समाधे के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। इसका समाधान कराने के लिए शनिवार को गांव में पंचायत बुलाई गई थी, जिसमें ग्रामीणों के अलावा अलग-अलग पक्ष की तरफ से पूर्व और वर्तमान प्रधान पहुंचे। सुलह समझौता के लिए पंचायत चल ही रही थी। उसी दौरान पूर्व प्रधान विनोद यादव और वर्तमान प्रधान राम सिंह यादव के बीच किसी बात पर बहस होने लगी। मामला बढ़ गया। देखते- देखते दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। मौके पर मौजूद उनके समर्थक भी अपने- अपने पक्ष की तरफ से टूट पड़े। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी।
विवाद में पूर्व प्रधान विनोद यादव के सिर और नाक में चोटें आईं। बीच- बचाव करने पहुंचीं शहीदुन्निसा भी घायल हो गईं। वर्तमान प्रधान भी जख्मी हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी। एसओ भगवान सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। शीघ्र ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में कुछ लोगों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है।