{"_id":"64652f146a35095c510eec16","slug":"property-case-fir-khalilabad-news-c-7-1-171401-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बंटवारे के विवाद में भाई और पिता का फोड़ा सिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बंटवारे के विवाद में भाई और पिता का फोड़ा सिर
Thu, 18 May 2023 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 18 May 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
चकपिहानी गांव के घायल पिता पुत्र कोतवाली में बैठे तहरीर देने के लिए।संवाद
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के चकपिहानी में संपत्ति के बंटवारे के विवाद को लेकर दो सगे भाइयों ने छोटे भाई और वृद्ध पिता को मारपीट कर घायल कर दिया। हमले में बाप-बेटे का का सिर फूट गया। आरोप है कि पीड़ित की बाइक को क्षतिग्रस्त करने के बाद जला भी दिया।
पीड़ित ओम प्रकाश यादव का आरोप है कि उसके सगे भाई भरत यादव और भुवाल यादव बंटवारे के विवाद को लेकर उसकी पत्नी संजू और 70 वर्षीय पिता पहलवान यादव को मारापीटा। घटना की जानकारी होने पर वह अपने साथी रामदरश यादव के साथ घर जा रहे थे। बेलवनिया चौराहे पर जैसे ही पहुंचे, दोनों भाइयों ने उसके ऊपर भी हमला कर दिया। पिटाई से उसका सिर फूट गया।
आरोप है कि इन लोगों ने जानमाल की धमकी दी और उसकी बाइक क्षतिग्रस्त करने के बाद जला दी। घायल बाप-बेटे ने कोतवाली पहुंच कर पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि संपत्ति के बंटवारे के विवाद को लेकर घटना हुई है। इस मामले में आरोपी भरत यादव और भुवाल यादव के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़, जानमाल की धमकी केस दर्ज कर लिया गया है।