फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Projects worth Rs 1415 crore come on ground, entrepreneurs honoured.

Sant Kabir Nagar News: धरातल पर उतरीं 1415 करोड़ की परियोजनाएं, उद्यमी सम्मानित

Tue, 20 Feb 2024 04:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 20 Feb 2024 04:20 PM IST
सार

डीएम संत कबीरनगर महेंद्र सिंह तंवर ने कलेक्ट्रेट सभागार में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का सजीव प्रसारण आयोजित करवाया। डीएम के साथ क्षेत्र के उद्यमी, जनप्रतिनिधियों ने भी इसमें भाग लिया।
 

विज्ञापन
Projects worth Rs 1415 crore come on ground, entrepreneurs honoured.
कलेक्ट्रेट सभागार में लाइव सेरेमनी देखते डीएम, एसएपी, सांसद और अन्य जनप्रतिनिधि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संतकबीरनगर जिले में 1415 करोड़ की परियोजनाएं धरातल पर उतर रही हैं। इन परियोजनों को लगाने वाले उद्यमियों को सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी आयोजित कर मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही लखनऊ में आयोजित सेरेमनी में 13 उद्मियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के संबोधन का लाइव प्रसारण दिखाया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि सांसद प्रवीण निषाद ने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में देश में हो रहे विकास में के क्रम करते हुए जिले में भी निवेश हो रहा है। जिसमें अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर सुलभ होंगे। प्रदेश के सीएम के कुशल नेतृत्व में निवेश की अपार संभावना है। प्रदेश की कानून व्यवस्था सुदृढ़ होने के कारण अधिक से अधिक निवेश आकर्षित हो रहा है।
विज्ञापन


 


मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि जिले में हो रहे औद्योगिक विकास के कारण जनपद के युवाओं का पलायन रुकेगा और जनपद के युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध होगें।
विधायक धनघटा गणेश चौहान ने कहा कि प्रदेश में अब एक्सप्रेस-वे का भी काफी विकास हुआ है। रोड कनेक्टिविटी बेहतर होने के कारण प्रदेश में निवेश बढ़ा है। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान एसपी सत्यजीत गुप्त, सीडीओ संत कुमार, आनंद त्रिपाठी, इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद पाठक, उपायुक्त उद्योग राज कुमार शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।






 
उद्मी निवेश उत्पाद का नाम
शिव राज प्रसाद वर्मा 10 करोड़ फूड सेफ्टी एंड ड्रग
प्रमोद राव सात करोड़ फ्लोर मिल
इसरार अहमद 2.50 करोड़ हैडिंक्रॉफ्ट
अभिषेक सिंह 1 करोड़ बेकरी फूड प्रोसेसिंग
राहुल अग्रवाल 1.50 करोड़ रिफाइन ऑयल
सुनील कुमार दो करोड़ होजरी उत्पाद
नमन वैश्य 5 करोड़ कोरूगेटेड बाॅक्स
मो. साहिल 2.75 करोड़ राइस मिल
सुनील कुमार 2 करोड़ स्टील बर्तन
गोपाल जायसवाल 5 करोड़ फर्नीचर
आदर्श प्रकाश 3 करोड़ इलेक्ट्राॅनिक गुड्स
 

 

विज्ञापन

इन्हें लखनऊ में किया गया सम्मानित
उद्मी निवेश उद्योग
 विकास केजरीवाल 500 करोड़ होटल
मोहम्मद इरफान 300 करोड़ कंट्रक्शन वर्क
लक्ष्मीकांत राय 300 करोड़ एक्सपोर्ट
अखिलेश नारायण अवस्थी 50 करोड़ एक्सपोर्ट
अजय कुमार त्रिपाठी 20 करोड़ मेडिकल शिक्षा
डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी 19 करोड़ मेडिकल शिक्षा
प्रणव राजेश जायसवाल 15 करोड़ एक्सपोर्ट
मयूर अग्रवाल 15 करोड़ एक्सपोर्ट
अरूण जैन 15 करोड़ एक्सपोर्ट
विजय कुमार राय 10 करोड़ मेडिकल शिक्षा
वैभव जायसवाल 10 करोड़ एक्सपोर्ट
शिवराज प्रसाद वर्मा  10 करोड़ दवा

 
विज्ञापन

उद्योग स्थापित होने से युवाओं को मिलेगा रोजगार
डीएम महेंद्र सिंह तंवर
ने बताया कि जिले में इनवेस्टर समिट के तहत स्थापित होने वाली इकाईयों से जिले के लोगों को रोजगार मिलेगा। यह इकाईयां जल्द ही धरातल पर दिखाई देंगी। इन इकाईयों के लगने से विभिन्न पदों पर युवाओं की भर्ती होगी और उन्हें जीवनयापन के लिए अन्य शहरों में नहीं जाना पड़ेगा।

 

उपायुक्त उद्योग, राज कुमार शर्मा ने बताया कि जिले में 44 उद्यमियों के जरिए 1415 करोड़ का निवेश होने जा रहा है। उद्यमियों ने जमीन का क्रय कर लिया है। जिला स्तर पर 14 उद्यमी सम्मानित हुए है, अन्य उद्यमियों को बाद में सम्मानित किया जाएगा। 13 उद्यमी लखनऊ में सम्मानित किए गए। उद्योग लगने से जिले का तेजी से विकास होगा।

,



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed