फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   progress in BJP anupriya

भाजपा सरकार में प्रदेश का हुआ चौमुखी विकास : अनुप्रिया पटेल

Mon, 28 Feb 2022 10:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 10:35 PM IST
विज्ञापन
progress in BJP anupriya
भाजपा सरकार में प्रदेश का हुआ चौमुखी विकास : अनुप्रिया पटेल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा/संतकबीरनगर। अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश का चौमुखी विकास हुआ है। सपा सरकार में बिजली आपूर्ति में भेदभाव होता था, लेकिन भाजपा सरकार में ऐसा नहीं है। वह मंगलवार को धनघटा विधानसभा क्षेत्र के कालीजगदीशपुर में भाजपा प्रत्याशी गणेश चंद चौहान के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रही थीं।

उन्होंने कहा कि यूपी में पांच चरण का चुनाव हो चुका है। जिसमें मतदाताओं ने एनडीए के पक्ष में मतदान किया है। योगी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में काफी विकास कार्य हुआ है। वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में 13 मेडिकल कॉलेज थे, जबकि एनडीए की सरकार में 60 मेडिकल कॉलेज हो गए। कोरोना काल में भाजपा ने बेहतर कार्य किया। कोविड की वैक्सीन ने कमाल दिखाया और लोग सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि रूस ने युक्रेन पर हमला कर दिया है। वहां पर हजारों भारतीय छात्र और नागरिक फंस गए हैं। मोदी की विदेश नीति के कारण वहां फंसे छात्र और नागरिकों की सुरक्षित वापसी हो रही है। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी गणेश चंद चौहान, रत्नेश मिश्र, गणेश पांडेय, पूर्व प्रमुख दिगपाल पाल, वैभव चतुर्वेदी, राकेश पाठक, अमर राय, समीर, दिवाकर मिश्र, धनेंद्र पांडे, कपिल देव कनौजिया, अशोक यादव, जिला अध्यक्ष अपना दल रोहित पटेल, सचिन सिंह सैंथवार, रामचंद्र चौधरी, दिनेश चौधरी, बड़कान चौधरी, पीएन सिह, धनंजय चौधरी, रजनी पांडे और ब्रह्मानंद सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed