फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   programmes will be organise on the occasion of 4 years completion of government

प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने पर होंगे कार्यक्रम

Wed, 17 Mar 2021 10:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
programmes will be organise on the occasion of 4 years completion of government
प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने पर होंगे कार्यक्रम
विज्ञापन

डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में बनी रणनीति
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के लिए बुधवार को डीएम दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इस दौरान विकास पुस्तिका के विमोचन आदि पर चर्चा की गई।

डीएम ने 19 मार्च से प्रारम्भ होने वाले कार्यक्रमों व चार वर्षों के विकास पर आधारित ‘विकास पुस्तिका’ का विमोचन सहित प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रदर्शनी के आयोजन के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 19 मार्च से 24 मार्च तक जनपद मुख्यालय सहित सभी विकास खंडों में मिशन किसान कल्याण, मिशन व्यापारी कल्याण, मिशन शक्ति, मिशन रोजगार, मिशन श्रमिक कल्याण आदि किए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की विभिन्न क्षेत्रों में जन कल्याणकारी योजनाओं, कृषक हित, व्यापारी हित, स्थापना सुविधाएं आदि की क्षेत्र में उपलब्धियों से जन सामान्य को अवगत कराये जाने और कार्यक्रमों के माध्यम से जनहित से जुड़ी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं का प्रचार-प्रसार किये जाने के उद्देश्य से इन कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। बैठक में एडीएम मनोज कुमार सिंह, एसडीएम सदर राज नारायण त्रिपाठी, पीडी प्रमोद कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed