फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   program conduct in world disability day

ब्रेल लेखन में जगन्नाथ, स्पर्श में शिवा, रंगोली में रिंकी विजयी

Thu, 03 Dec 2020 10:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
program conduct in world disability day
विश्व दिव्यांग दिवस पर प्रतियागिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नह - फोटो : KHALILABAD
ब्रेल लेखन में जगन्नाथ, स्पर्श में शिवा, रंगोली में रिंकी विजयी
विज्ञापन

विश्व दिव्यांग दिवस पर लेखन, कुर्सी, रंगोली एवं स्पर्श प्रतियोगिता का आयोजन
सुलेख में श्रवण बाधित बालिका साधना को पहला पुरस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। समग्र शिक्षा अभियान के तहत विश्व दिव्यांग दिवस पर प्राथमिक विद्यालय खलीलाबाद प्रथम पर दृष्टिबाधित बच्चों की ब्रेल लेखन, कुर्सी, रंगोली एवं स्पर्श प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। वहीं, ब्रेल लेखन में जगन्नाथ, स्पर्श में शिवा, रंगोली में रिंकी को प्रथम स्थान मिला।
जिला समन्वयक समेकित शिक्षा रजनीश वैद्यनाथ ने बताया कि ब्रेल लेखन में जगन्नाथ ने प्रथम स्थान, रंजना ने द्वितीय स्थान, और ज्ञानू ने तीसरा स्थान हासिल किया। स्पर्श प्रतियोगिता में शिवा प्रथम स्थान, आकाश द्वितीय स्थान और रोशनी ने तीसरा स्थान हासिल किया है। मानसिक मंद बच्चों के कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में निमित ने प्रथम, अफिकुद्दीन ने द्वितीय और साधना ने तृतीय स्थान पाया। मानसिक मंद बच्चों की रंगोली प्रतियोगिता में रिंकी प्रथम स्थान, लकी व अनुष्का संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान और राधा व पलक संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रही। सुलेख लेखन प्रतियोगिता में श्रवण बाधित बालिका साधना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परियोजना निदेशक डीआरडीए प्रमोद यादव ने विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चों के प्रति समाज को एक अवसर देना चाहिए। साथ ही साथ उन्होंने स्पेशल एजुकेटर एवं शिक्षा विभाग से जुड़े हुए कर्मचारियों अधिकारियों को साथ ही साथ परिषदीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं अध्यापिका को ऐसे बच्चों को अवसर देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर बधाई दी। बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रधानाध्यापिका इंदू यादव, प्रेम शंकर चौधरी, धर्मेंद्र चौधरी, दुर्गेश यादव, विश्वनाथ विश्वकर्मा, प्रमोद उपाध्याय, अर्चना त्रिपाठी, सविता उपाध्याय, रंजना, तृप्ता सिंह, शिवशरण शुक्ला, अर्जुन प्रसाद, मोना गौतम, जतिंद्रनाथ आर्य, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. सुशील कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed