{"_id":"69d569a9b9bd68200704b117","slug":"product-sold-under-a-deceptively-similar-brand-name-in-sukrauli-racket-exposed-during-raid-khalilabad-news-c-205-1-ksh1049-157691-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सुकरौली में ब्रांड के मिलते-जुलते नाम से बिक रहा उत्पाद, छापे में खुली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सुकरौली में ब्रांड के मिलते-जुलते नाम से बिक रहा उत्पाद, छापे में खुली पोल
Wed, 08 Apr 2026 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 08 Apr 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
सुकरौली में छापेमारी करतीं तहसीलदार व जांच टीम।स्रोत-सोशल मीडिया
सुकरौली। हाटा कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली कस्बे में ब्रांड के नाम पर उपभोक्ताओं को गुमराह करने का मामला सामने आया है। तहसील प्रशासन और कॉपीराइट टीम की संयुक्त छापेमारी में एक दुकान से भारी मात्रा में संदिग्ध इलेटि्रकल सामान बरामद किए गए हैं।
तहसीलदार जया सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को टीम ने सुकरौली स्थित ''बीएल ट्रंक हाउस'' पर पहुंची। शिकायत थी कि यहां एक ब्रांड के मिलते-जुलते नाम का सहारा लेकर नकली उत्पाद बेचे जा रहे हैं। टीम के पहुंचते ही बाजार में हड़कंप मच गया। जांच के दौरान दुकान से बड़ी संख्या में सिलाई मशीन, मिक्सर ग्राइंडर, प्रेस और कूलर बरामद हुए, जिन पर ‘बी प्लस साहू’ लिखा हुआ था। दुकान संचालक भरत लाल साहू ने टीम को सफाई देते हुए कहा कि वह ये उत्पाद खुद तैयार करवाता है और उसका किसी अन्य ब्रांड से संबंध नहीं है। जब तहसीलदार ने निर्माण और बिक्री से जुड़े वैध कागजात मांगे, तो वह कोई भी प्रमाण नहीं प्रस्तुत कर सका।
संचालक ने स्वीकार किया कि उसने पंजीकरण के लिए आवेदन तो किया था, लेकिन उसे अब तक स्वीकृति नहीं मिली है। मौके पर मौजूद साहू ब्रांड के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि उनके पंजीकृत ट्रेडमार्क का दुरुपयोग कर ग्राहकों को भ्रमित किया जा रहा है। तहसीलदार जया सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला ट्रेडमार्क उल्लंघन और जालसाजी का प्रतीत होता है। किसी भी पंजीकृत ब्रांड की नकल करना कानूनी अपराध है। बरामद सामान के नमूने ले लिए गए हैं और साक्ष्य एकत्र कर मामले की गहन जांच की जा रही है।