फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Procession of Alam of seventh Muharram taken out with devotion

Sant Kabir Nagar News: अकीदत के साथ निकाला सातवीं मुहर्रम के अलम का जुलूस

Thu, 03 Jul 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 03 Jul 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Procession of Alam of seventh Muharram taken out with devotion
मगहर में सातवी मोहर्रम का जुलूस निकला
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर व आसपास क्षेत्रों में हजरत इमाम हुसैन व दीगर शहीदों की याद में बृहस्पतिवार को सातवीं मुहर्रम के अलम का जुलूस अकीदत के साथ निकाला गया।
विज्ञापन

खलीलाबाद शहर के पठान टोला, अंसार टोला, पूर्वी बंजरिया, बिधियानी आदि मुहल्लों में शाम को सातवीं मुहर्रम के अलम का जुलूस अकीदत के साथ निकाला गया। इस दौरान नौजवान, बच्चे सभी ढोल ताशे आकर्षक अंदाज में बजाते रहे। साथ ही लोग मर्सिया पढ़ने के साथ तलवारबाजी, गतका, लाठी आदि के हैरतअंगेज करतब भी दिखाते रहे। इसी तरह कसबा मगहर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सातवीं मुहर्रम के अलम का जुलूस शाम को निकाला गया। जिसे लेकर नौजवानों में खासा उत्साह देखा गया।
विज्ञापन

इस जुलूस में बच्चे, बुजुर्ग अलम को लेकर के धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे थे। तो दूसरी तरफ नौजवान ढोल ताशे बजाने में मशगूल रहे। नौजवान गतका व तलवारबाजी की कला का हैरतअंगेज करतब दिखाकर अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे थे। यह अलम का जुलूस मगहर के शेरपुर, चूड़ी फरोश, अंजान शहीद, दर्जी टोला, तकिया बाजार, मोहनलालपुर आदि मोहल्लों से निकलकर अंजान शहीद मोहल्ले में शामिल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में सीओ सदर अजय सिंह व कोतवाल पंकज पांडेय के निर्देशन में पुलिस मौजूद रही। वहीं मगहर में चौकी इंचार्ज मनीष जायसवाल के निर्देशन में पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed