{"_id":"68681a98ef41a8d9fd094bb3","slug":"problems-told-in-chaupal-allegations-of-no-solution-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-135059-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: चौपाल में बताई समस्याएं, समाधान नहीं होने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: चौपाल में बताई समस्याएं, समाधान नहीं होने का लगाया आरोप
विज्ञापन
पौली के हंडिया माफी में समस्या सुनते अधिकारी
रोसयाबाजार। पौली के ग्राम पंचायत हंडिया माफी और डिहवा में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों की समस्याओं को सुना गया। सबसे अधिक मामले आवास, आयुष्मान कार्ड, सम्मान नीधि, पेंशन राशन कार्ड, जल निकासी और शौचालय से संबंधित आए। इस दौरान किसानों ने चौपाल में समस्याओं के समाधान नहीं होने का आरोप भी लगाया।
11 बजे से आयोजित चौपाल में एडीओ एजी दयाराम यादव ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के बारे में बताया। इस दौरान आवास, पेंशन, सम्मान निधि के छह मामले आए। लोगों की समस्याएं सुन कर निस्तारण किया गया। एक बजे से ग्राम पंचायत डिहवा में चौपाल लगाई गई। जिसमें में 10 लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। कुछ ग्रामीणों ने जल निगम द्वारा खोद कर छोड़े गए सड़क के गड्ढों को भरने की मांग की। किसान मुन्नर यादव ने बताया कि चौपाल में समस्या सुनी जाती है लेकिन निस्तारण कागजों में ही रह जाता है। रामसहाई निवासी डिहवा ने बताया कि चौपाल में कई बार आधार कार्ड जमा कर चुके हैं फिर भी सम्मान निधि का पैसा नहीं आ रहा है।
इस मौके पर बृजेश यादव, संतोष मिश्रा, रोहित, हयात मोहम्मद, इमामुद्दीन, पवन कुमार मौर्य, मंजू देवी, कमलावती, चंदा, मोहम्मद आमिर, बांके सिंह आदि मौजूद रहे।