फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   problem of encroachment in golabazar

Sant Kabir Nagar News: बिजली-टेलीफोन वाले मेहरबान तो सड़क तक दुकान

Tue, 09 Jan 2024 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 09 Jan 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
problem of encroachment in golabazar
गोलाबाजार में सड़क की पटरी पर लगे पोल और किया गया अतिक्रमण।संवाद
फोटो सहित
विज्ञापन

गोला बाजार : नालियों पर चबूतरा बनाकर कर लिया गया कब्जा
तीन स्थानों पर सड़क के किनारे लगे हैं ट्रांसफाॅर्मर
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर की सड़कें अतिक्रमण की शिकार है। गोलाबाजार में तो पटरियों के साथ ही सड़क तक दुकानें लग रही हैं। इसमें बिजली व टेलीफोन वालों की भी मेहरबानी है। पोल की आड़ में दुकानें सज रहीं है। इससे जाम की समस्या बनी रहती है। इसके बाद भी पालिका प्रशासन आंख मूंदे हुए है।
शहर का गोलाबाजार सबसे व्यस्त मार्केट के रूप के रूप में जाना जाता है। यहां सड़क की पटरियों पर इस कदर अतिक्रमण कर लिया गया है कि खड़ा होने के लिए भी जगह नहीं है। सड़कों के दोनों साइड में तीन जगहों पर ट्रांसफॉर्मर लगाए गए हैं, जो सड़क से सटे हैं। इसके साथ ही दोनों तरफ बिजली के 50 से अधिक पोल भी लगे हुए हैं। इसकी आड़ में दुकानदार सड़क तक कब्जा किए गए हुए हैं।
विज्ञापन

यहां आने वाले लोगों को जरूरी सामान खरीदने के लिए जाने पर वाहन खड़ा करने में दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। मजबूरी में सड़क के किनारे ही आड़े-तिरछे वाहन खड़ा कर देने से जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। इसके कारण लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नालियों पर बना लिया चबूतरा, बढ़ गई परेशानी
गोलाबाजार में दुकानदारों ने दुकान सजाने के लिए जल निकासी की लिए बनी नालियों पर चबूतरा बना लिया है। इससे जहां नालियों की सफाई में बाधा खड़ी हो रही है, वहीं, अतिक्रमण का दायरा भी बढ़ गया है। पालिका के सफाई कर्मी नालियों की सफाई के लिए आते हैं लेकिन चबूतरा बन जाने से बगैर सफाई किए लौट जा रहे हैं। शहर के गोलाबाजार में खरीदारी करने आए दुर्गेश कुमार, रामजीत, विवेकानंद आदि ने कहा कि सड़क की पटरियों के साथ ही सड़क तक कब्जा हो गया है। इससे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

पालिका प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान
शहर के गोलाबाजार में अतिक्रमण और जाम की समस्या आए दिन बनी रहती है। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद भी पालिका प्रशासन अतिक्रमण हटाने को लेकर गंभीर नहीं है। इसका खामियाजा लोगों को झेलना पड़ रहा है। राहगीर पन्ने लाल, महेंद्र कुमार आदि ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के साथ ही बिजली के पोल को भी हटाकर पीछे किए जाने की जरूरत है।

अतिक्रमण हटाने के लिए चलेगा अभियान
शहर के गोलाबाजार में अतिक्रमण हटाने के लिए शीघ्र ही अभियान चलाया जाएगा। दुकानदारों को चाहिए कि वे स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा लें। अन्यथा नुकसान के लिए खुद जिम्मेदार होंगे।
-जगत जायसवाल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
0000000000000000
वीरेंद्र यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed